{"_id":"5fe782557b83bd51f12fe860","slug":"12-lakh-looted-at-hindustan-lever-warehouse-in-agra-s-lawyers-colony","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा की लॉयर्स कालोनी में हिंदुस्तान लीवर के गोदाम में 12 लाख की लूट, महिला समेत तीन को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा की लॉयर्स कालोनी में हिंदुस्तान लीवर के गोदाम में 12 लाख की लूट, महिला समेत तीन को बनाया बंधक
Sun, 27 Dec 2020 12:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 27 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद...
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की पॉश कालोनी में से एक लॉयर्स कालोनी में शनिवार रात को दो बदमाशों ने हिंदुस्तान लीवर कंपनी के डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम में 12 लाख रुपये की लूट की। बदमाशों ने पहले हथियार तानकर गोदाम मालिक प्रवीन बंसल की पत्नी शालिनी, एक कर्मचारी और गार्ड को बंधक बनाया। तीनों को कमरे में बंद करके ताला लगा दिया। इसके बाद कैश लूटकर कर्मचारी की बाइक से ही फरार हो गए। मालिक प्रवीन बंसल के आने पर घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए। बदमाशों ने खुद को परिचित बताया था।
विज्ञापन
घटना रात तकरीबन साढ़े आठ बजे की है। सूर्य अपार्टमेंट निवासी प्रवीन बंसल का लायर्स कालोनी स्थित कोठी नंबर ओ-13 में भूतल पर मदन गोपाल जगन्नाथ प्रसाद के नाम से फर्म है। वह हिन्दुस्तान लीवर लिमिटेड के डिस्टीब्यूटर हैं। उनका गोदाम और आफिस यही बना है। प्रवीन की पत्नी शालिनी बंसल भी आफिस में काम संभालती हैं।
विज्ञापन
रात को ऑफिस में शालिनी बंसल और कर्मचारी ललित रावत बैठे हुए थे। गेट पर गार्ड करन सिंह ड्यूटी दे रहा था। तभी दो युवक पैदल आए। गोदाम में बने आफिस में पहुंच गए। एक ने शालिनी बंसल को अपना नाम रोहित गर्ग बताया। कहा कि वह लखनऊ से आया है। प्रवीन बंसल से मिलना है। इस पर शालिनी ने पति को फोन कर दिय। दोनों से बाहर ही बैठने के लिए बोल दिया। इस पर वो बाहर की तरफ चले गए। कोठी के सामने आकर परचून की दुकान से सिगरेट खरीदकर वापस आ गए।
विज्ञापन
गोदाम के अंदर पहुंचने पर एक बदमाश ने शालिनी और ललित पर हथियार तान दिए। उन्हेें एक तरफ खड़ा कर दिया। बाद में दूसरे बदमाश ने गार्ड को अंदर बुला लिया। कहा कि बुला रहे हैं। उसे भी बंधक बना लिया। बदमाशों ने तीनों को एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद एक बॉक्स में रखे दिनभर के कलेक्शन के 12 लाख रुपये लूट लिए। गोदाम के बाहर खड़ी कर्मचारी की बाइक ही लेकर भाग गए। कुछ ही देर बाद प्रवीन बंसल गोदाम में पहुंचे। तब घटना की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कर्मचारी की बाइक पुलिस को पटपरी के पास खड़ी मिल गई। बदमाश परचून की दुकान में सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गए हैं।