फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैनपुरी बवालः अफसरों की बड़ी चूक से खतरे में पड़ गई पुलिसकर्मियों की जिंदगी

Wed, 02 Aug 2017 03:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी Updated Wed, 02 Aug 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
mainpuri police officers fault was being seen in dannahar case
दन्नाहार में युवक की मौत के बाद बवाल - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के दन्नाहार में युवक की मौत के बाद हुए बवाल में अफसरों की लेट लतीफी ने पूरे थाने के पुलिसकर्मियों की जान खतरे में डाल दी। अगर कुछ देर और हो जाती तो शायद भीड़ थाने में पुलिसवालों को जिंदा जला देती। 
mainpuri police officers fault was being seen in dannahar case
दन्नाहार में युवक की मौत के बाद बवाल - फोटो : अमर उजाला
बताया गया है कि मैनपुरी के दन्नाहार में मंगलवार को शाम करीब पांच बजे लोगों ने थाना के सामने जाम लगाया था। तत्काल थाने से इसकी सूचना मुख्यालय पर दी गई। इसके बाद भी जिले का फोर्स समय से नहीं पहुंचा। परिणामस्वरूप बलवाइयों का दुस्साहस बढ़ता गया। एक बार तो लगा कि बलवाई थाने को ही आग लगा देंगे। 
mainpuri police officers fault was being seen in dannahar case
दन्नाहार में युवक की मौत के बाद बवाल - फोटो : अमर उजाला
बवाल के बाद थाने का आधे से ज्यादा फोर्स दहशत के चलते बाहर ही नहीं निकला। वहीं एसओ औंछा और  एसओ दन्नाहार कुछ सिपाहियों के साथ फायरिंग करते हुए दन्नाहार नहर पुल तक पहुंचे और मोर्चा संभाला। इस दौरान वायरलेस और फोन से दोनों लगातार फोर्स भेजने की कहते रहे लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mainpuri police officers fault was being seen in dannahar case
दन्नाहार में युवक की मौत के बाद बवाल - फोटो : अमर उजाला
शाम करीब सात बजे मुख्यालय से एसपी राजेश एस के नेतृत्व में फोर्स पहुंचा। तब जाकर थाना पुलिस का हौसला बढ़ा और उन्होंने दन्नाहार गांव के अंदर तक बलवाइयों को दौड़ाया। ऐसे में लगभग 18 किमी दूरी तय करने में दो घंटे से अधिक का समय लग गया। 
विज्ञापन
mainpuri police officers fault was being seen in dannahar case
दन्नाहार में युवक की मौत के बाद बवाल - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में पुलिस का क्विक रिस्पोंस टाइम 10-15 मिनट का है। इस संबंध में एसपी राजेश एस का कहना है कि पहले बलवाइयों को गिरफ्तार करने पर जोर है। उसके बाद जांच की जाएगी कि आखिर कहां पर चूक हुई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed