फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Victim's mobile hacked; five lakh siphoned off from account.

Meerut News: पीड़ित का मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए पांच लाख

Tue, 08 Sep 2026 10:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Victim's mobile hacked; five lakh siphoned off from account.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र के मोहकमपुर निवासी अशोक कुमार गुप्ता साइबर ठगी का शिकार हो गए। साइबर ठग ने उसका मोबाइल हैक कर बैंक खाते से कई बार में करीब पांच लाख रुपये निकाल लिए।
मोहकमपुर निवासी अशोक कुमार गुप्ता ने रविवार को टीपीनगर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 6 सितंबर उनके मोबाइल नंबर पर एक अनजान कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को एक निजी बैंक का कर्मचारी बताया और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी के नाम पर उनसे बातचीत शुरू कर दी। कुछ देर बातचीत के बाद उनका मोबाइल हैक हो गया।
विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक, मोबाइल हैक होने के बाद उनके बैंक खाते से अलग-अलग समय पर रकम निकलती रही। जब मोबाइल पर लगातार रुपये कटने के मैसेज आए तो उन्होंने बैंक से संपर्क कर खाते की जानकारी ली। जांच में पता चला कि खाते से करीब पांच लाख रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं। सीओ बृह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि थाने की साइबर टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed