फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एपीओ नूतन यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जुर्म कबूला, बताईं चौंकाने वाली बातें

Wed, 14 Aug 2019 12:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 14 Aug 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
main accused arrested of apo nutan yadav murder in etah
नूतन यादव की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सहायक अभियोजन अधिकारी (एपीओ) नूतन यादव की हत्या के सात दिन बाद एटा पुलिस ने मंगलवार को मुख्य आरोपी धनपाल यादव उर्फ धन्नू को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद से आरोपी अलीगड़ जनपद के गांव बरोठा में छिपा था। पुलिस की चार टीमें उसे तलाश कर रही थीं। पूछताछ में उसने पुलिस को चौंकाने वाली बातें बताई हैं।
main accused arrested of apo nutan yadav murder in etah
इसी आवास में मिला था नूतन यादव का शव - फोटो : अमर उजाला
एटा के जलेसर कोर्ट में तैनात एपीओ नूतन यादव महिला थाना कंपाउंड स्थित सरकारी आवास पर रहती थीं। पांच अगस्त की रात आवास में ही नूतन की हत्या कर दी गई थी। उनको पांच गोलियां मारी गईं थीं। आगरा के गांव खुशहालपुर निवासी नूतन के परिजनों ने गांव के ही भारत सिंह उर्फ मुनेश पुत्र डिप्टी सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
main accused arrested of apo nutan yadav murder in etah
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में पुलिस ने आरोपी भारत सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में भारत ने घटना में शामिल होने की बात कुबूली थी। उसने बताया कि धन्नू को पूरी लोकेशन देने और हत्या के बाद भगाने तक में भी वो शामिल रहा। पुलिस को भारत ने मुख्य आरोपी धनपाल उर्फ धन्नू के छिपे होने के ठिकानों के बारे में भी बताया। इसके आधार पर पुलिस दबिश दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
main accused arrested of apo nutan yadav murder in etah
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सटीक जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने मंगलवार को अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज के गांव बरोठा में दबिश दी। जहां से मुख्य आरोपी धनपाल उर्फ धन्नू कर लिया। पूछताछ में पता चला कि धनपाल यादव नूतन यादव से एकतरफा प्यार करता था, लेकिन नूतन की शादी दूसरी जगह तय हो गई थी। इसी वजह से उसने नूतन यादव की हत्या करने की साजिश रची। 
विज्ञापन
main accused arrested of apo nutan yadav murder in etah
नूतन यादव का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
धनपाल यादव ने हत्या के षड्यंत्र में भारत सिंह को शामिल किया। पांच अगस्त की रात को एटा जाकर नूतन यादव की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद धनपाल यादव ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा कुछ दूर जाकर फेंक दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तमंचा बरामद कर लिया। वहीं आरोपी धनपाल यादव को जेल भेज दिया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed