फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एसटीएफ मुठभेड़ः आठ दिन से निखिल वुडलैंड अपार्टमेंटमेंट थे बदमाश

Wed, 26 Jul 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 26 Jul 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
kidnappers were in apartment of agra for eight days said up stf
अपहरण - फोटो : अमर उजाला
झांसी से 12 जुलाई को अगवा किए गए सराफ राजेंद्र कुमार अग्रवाल (राजू कमरया) और उनके साथी राहुल अग्रवाल उर्फ राहुल छोले को आठ दिन से सिकंदरा के निखिल वुडलैंड अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 404 में रखा गया था। यहीं ये दोनों की बरामदगी हो जाने केबाद बुधवार दोपहर एसटीएफ के डीआईजी मनोज तिवारी ने खुलासे की जानकारी दी।
kidnappers were in apartment of agra for eight days said up stf
अपहरण - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि बदमाशों ने 25 करोड़ फिरौती मांगी थी। अपहृत कारोबारियों को सादाबाद, मथुरा के मांट, आगरा के सैया में रखा गया। इसके बाद 17 जुलाई को निखिल अपार्टमेंट में शिफ्ट कर दिया गया। इसके लिए फ्लैट किराए पर लिया गया था। एसटीएफ एक भी बदमाश को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उनकी तलाश की जा रही है।
kidnappers were in apartment of agra for eight days said up stf
अपहरण - फोटो : अमर उजाला
दोनों कारोबारियों को मंगलवार रात करीब नौ बजे आगरा के सिकंदरा के निखिल वुडलैंड अपार्टमेंट में हुई मुठभेड़ के बाद मुक्त करा लिया गया था। मनोज तिवारी ने बताया कि अपहरण में इस्तेमाल कार आगरा के सिकंदरा से लूटी गई थी। यह आगरा के ही अजीत जैन की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kidnappers were in apartment of agra for eight days said up stf
अपहरण - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने इसकी नंबर प्लेट बदल दी थी। अपहरण करते समय चार बदमाश थे। सादाबाद का रहने वाला विनोद जाट पुलिस का बर्खास्त सिपाही है। वह 2006 में भर्ती हुआ था। अपहरण केसमय वह कार में आगे बैठा था पुलिस की वर्दी पहनकर। इसके चलते चेकिंग में उसे रोका नहीं गया।
विज्ञापन
kidnappers were in apartment of agra for eight days said up stf
अपहरण - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने दोनों सराफ की आंखों पर पट्टी बांध रखी थी। राजेंद्र अग्रवाल  के सिर पर तमंचा लगाकर मोबाइल से वीडियो रिकार्डिंग की गई। इसमें वह फिरौती देने के लिए अपने परिवार से कहते नजर आ रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed