फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Polygraph and brain mapping tests are being conducted on the accused.

Chamba News: आरोपियों के करवाए जा रहे पॉलीग्राफ, ब्रेन मैपिंग परीक्षण

Wed, 09 Sep 2026 05:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 05:55 AM IST
विज्ञापन
Polygraph and brain mapping tests are being conducted on the accused.
चंबा/चुराह। बहुचर्चित नेगी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है। मामले में गिरफ्तार आरोपियों के पॉलीग्राफ, ब्रेन मैपिंग और हस्ताक्षर परीक्षण करवाए जा रहे हैं। पुलिस इन वैज्ञानिक परीक्षणों के माध्यम से मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपियों के बयानों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। जांच प्रक्रिया के तहत एक आरोपी का एक परीक्षण करवाने के बाद अगले दिन उसे दिनभर आराम दिया जा रहा है। इसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार अगला परीक्षण करवाया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि प्रत्येक आरोपी के तीनों परीक्षण पूरे होने के बाद जांच को महत्वपूर्ण दिशा मिल सकती है।
विज्ञापन

पुलिस वैज्ञानिक परीक्षणों के साथ मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों और बयानों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के अनुसार जांच का उद्देश्य घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़कर वास्तविकता सामने लाना है। परीक्षणों के परिणाम और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई तय की जाएगी। डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि आरोपियों के पॉलीग्राफ, ब्रेन टेस्ट और हस्ताक्षर परीक्षण करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक-एक आरोपी के तीनों परीक्षण पूरे होने के बाद ही हत्याकांड से जुड़े कई अहम पहलुओं का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed