{"_id":"595271d14f1c1ba84a8b4690","slug":"in-bhogaon-mainpuri-last-rite-of-imran-has-been-performed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी मर्डरः तनावभरी खामोशी में इमरान सुपुर्द ए खाक, पकड़ा गया हत्यारोपी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैनपुरी मर्डरः तनावभरी खामोशी में इमरान सुपुर्द ए खाक, पकड़ा गया हत्यारोपी
Tue, 27 Jun 2017 08:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भोगांव (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला भोगांव (मथुरा)
Updated Tue, 27 Jun 2017 08:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
सुपुर्द ए खाक कर दिया गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र में सोमवार शाम को हुई युवक की हत्या के बाद मंगलवार को तनावपूर्ण माहौल में उसे सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। वहीं पुलिस ने युवक की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड 20 रुपये की वसूली को लेकर किया गया था।
2 of 7
बंद बाजार
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी गौरव किंग की गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद मुस्लिम समाज के लोग थाने में एकत्रित हो गए। वहीं क्षेत्र में अभी तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर दो नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं मंगलवार को विरोध के बीच पुलिस ने मुस्लिम समाज के लोगों को समझा बुझाकर शव को सुपुर्द ए खाक कराया। क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी की तैनाती की गई है।
3 of 7
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि भोगांव के मोहल्ला मोहम्मद सईद बड़ा बाजार निवासी टेंपो चालक इमरान की सोमवार शाम को आरोपी गौरव किंग निवासी मोहल्ला आसरेर ऊपरटीला ने भोगांव चौराहा पर 20 रुपये की वसूली के विवाद में गला काटकर हत्या कर दी थी। आरोपी पुलिस के लिए प्रत्येक टेंपो से हर चक्कर पर 20 रुपये की वसूली करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
दोनों के बीच करीब 15 दिन पूर्व वसूली को लेकर विवाद भी हुआ था। जिसके परिणाम स्वरूप सोमवार शाम को आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर इमरान की छुरा से गला काटकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी मृतक की बाइक लेकर भाग गया था। घटना के बाद से क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव का माहौल बन गया था।
विज्ञापन
5 of 7
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
लगातार पुलिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी का दबाव बन रहा था। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। वहीं मृतक के परिवारीजन रात में आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने से इंकार कर रहे थे। मगर पुलिस के आश्वासन के बाद आरोपी गौरव, साथी आशीष पंडित निवासी दाऊजी मंदिर और तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दे दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।