{"_id":"6adbd13cf161b5cc7c087af9","slug":"a-man-took-his-own-life-by-hanging-himself-following-a-dispute-with-his-wife-bareilly-news-c-4-bly1015-993746-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के धनोरा माफी निवासी जितेंद्र (35) ने बृहस्पतिवार रात फंदा लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह जितेंद्र की मां चंद्रावती बेटे को जगाने पहुंचीं तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो जितेंद्र का शव दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
पोस्टमाॅर्टम हाउस पर जितेंद्र की मां चंद्रावती ने बताया कि जितेंद्र का पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। बहू उस पर जमीन और मकान अपने नाम कराने का दबाव बनाती थी। इस कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।
10 दिन पहले विवाद होने के बाद बहू अपने मायके अधकटा चली गई। बृहस्पतिवार को भी दोनों के बीच मोबाइल कॉल पर विवाद हुआ। रात में किसी समय जितेंद्र ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
जितेंद्र पेंटर था। वह अपनी मां का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत से चंद्रावती का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद जितेंद्र की पत्नी की हालत भी बिगड़ गई। एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि जांच की जा रही है। मामला आत्महत्या का है। संवाद