{"_id":"5952353c4f1c1b84258b4582","slug":"police-man-in-mathura-accused-of-rape-with-her-daughter-denied-charge","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चौकी में दुष्कर्मः बेटी से बलात्कार का आरोपी बोला, रुपये हड़पने के लिए बेटी ने रची साजिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी में दुष्कर्मः बेटी से बलात्कार का आरोपी बोला, रुपये हड़पने के लिए बेटी ने रची साजिश
Tue, 27 Jun 2017 04:28 PM IST
टीम डिजिटल मांट (मथुरा)
टीम डिजिटल मांट (मथुरा)
Updated Tue, 27 Jun 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे की मांट चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल ने अपनी बेटी से रेप के आरोपों के बाद खुद को निर्दोष बताया है। आरोपी का कहना है कि उसकी बेटी ने रिटायरमेंट के सारे रुपये हड़पने के लिए उसके खिलाफ ये साजिश रची है।
2 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आरोपी एचसीपी की बेटी सोमवार रात को चंडीगढ़ से आगरा दवा लेने आई थी। पीड़िता का कहना है कि रात में जब वह एक्सप्रेसवे पर मांट में टोल चौकी पर तैनात अपने पिता से मिलने गई तो पिता ने उससे रात में चौकी पर ही रूक जाने को कहा।
3 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
इस पर वह अपने पिता की बैरक में रूक गई। आरोप है कि चौकी में रात भर उसका हेड कांस्टेबल पिता उससे दुष्कर्म करता रहा। जब उसने शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने चौकी से भागकर अपनी जान बचाई। बाद में मौके पर पहुंचे अपने पति की मदद से उसने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के सामने आरोपी ने कहा कि रात में उसने अपनी बेटी के साथ कोई जबरदस्ती नहीं की बल्कि उसकी बेटी ने उसके खिलाफ साजिश रची है। आरोपी का कहना है कि उसकी बेटी को मालूम था कि वह दो दिन बाद रिटायर होने वाला है। ऐसे में उसे फंसाया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि एसएसपी मथुरा के आदेश के बाद दरोगा के खिलाफ थाना मांट में दुराचार मामला दर्ज किया है। एसएसपी ने आरोपी को सस्पेंड भी कर दिया है। सीओ मांट संजय कुमार सागर ने बताया की दरोगा की लड़की दवा लेने के लिए आगरा आयी थी और चौकी पर रात में रुक गई। यहां आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।