फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मरने तक रहनुमा पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार करता रहा सनकी युवक, बोला- सबको मार दूंगा

Mon, 06 May 2019 02:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 May 2019 02:22 PM IST
विज्ञापन
girl killed with axe by young man in agra
इसी कुल्हाड़ी से आरोपी ने किए प्रहार
आगरा के खंदौली में शनिवार शाम सरेराह हुई 22 वर्षीय रहनुमा की हत्या ने सबका दिल दहला दिया। जिसने भी वो मंजर देखा, वो उसे भुला नहीं पा रहा। पठान मोहल्ला के आरोपी दिलीप माहौर पर खून सवार था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आरोपी कुल्हाड़ी लेकर आया तो यही कह रहा था कि किसी को नहीं छोडूंगा। सबको मार दूंगा। दिलीप ने रहनुमा के मरने तक उस पर कुल्हाड़ी से प्रहार करता रहा। 
girl killed with axe by young man in agra
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पठान मोहल्ला के लोगों ने बताया कि दिलीप चार दिन से रहनुमा के घर के आसपास ही घूम रहा था। वो इस इंतजार में था कि किसी तरह से रहनुमा बाहर निकलकर आए। इसकी भनक परिवार के लोगों को भी हो गई थी। इसलिए उन्होंने समाज के लोगों से भी बातचीत की थी। दो दिन पहले थाना खंदौली भी आए। पुलिस ने तहरीर देने के लिए बोल दिया। इस पर वो चले गए थे। 
girl killed with axe by young man in agra
हमले में घायल मृतका के ताऊ - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब दिलीप आया तो उसके हाथ में कुल्हाड़ी थी। उसने पहले रहनुमा की बहन गुलफ्शा पर प्रहार किए। इसके बाद ताऊ सलीम पर हमला बोला। उनके गिरते ही रहनुमा पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। जब तक नहीं रुका, जब तक कि उसकी जान नहीं निकल गई। उस पर करीब 20 से 25 प्रहार किए। जिसने भी यह मंजर देखा, उसका कलेजा कांप गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
girl killed with axe by young man in agra
घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
आरोपी दिलीप हत्याकांड के बाद गांव से बाहर की तरफ भाग गया था। इस पर पुलिस ने उसकी तलाश की। बाद में हत्याकांड में प्रयुक्त हुई कुल्हाड़ी एक प्लाट में पड़ी मिल गई। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कुल्हाड़ी को कब्जे में ले लिया। उधर, रहनुमा की जिस तरह से हत्या की गई, उससे मोहल्ले के लोग भी सहम हुए हैं। 
विज्ञापन
girl killed with axe by young man in agra
घटनास्थल पर पुलिस और स्थानीय लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हत्या के मामले में मृतका की बुआ यास्मीन ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें दिलीप पुत्र भगवती उर्फ चपाती, उसके भाई बंशी, मां राजो पत्नी भगवती, पूर्व प्रधान रामनगर पप्पू कोरी और हरीचंद्र पुत्र श्यामलाल को नामजद किया है। तहरीर में लिखा है कि आरोपी दिलीप ने हत्या की। अन्य नामजद लोग षड्यंत्र में शामिल रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed