फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉक्टर योगिता हत्याकांड की सुनवाई दिल्ली में चाहते हैं परिजन, सुप्रीम कोर्ट में दायर करेंगे याचिका

Fri, 11 Sep 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Sep 2020 12:04 AM IST
विज्ञापन
Family wants to hearing of doctor Yogita murder case in Delhi
योगिता गौतम की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

आगरा के सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएनएमसी) की जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की हत्या के मामले की सुनवाई परिजन आगरा से दिल्ली स्थानांतरित कराना चाहते हैं। वे दिल्ली में ही रहते हैं। उनका कहना है कि आगरा में सुनवाई हुई तो आने-जाने में जान का खतरा रहेगा। उन्होंने गुरुवार को आईजी रेंज ए. सतीश गणेश से मिलकर मुकदमा स्थानांतरित कराने के लिए प्रार्थनापत्र दिया, साथ ही इसकी प्रक्रिया भी जानी। वे इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।

Family wants to hearing of doctor Yogita murder case in Delhi
योगिता के परिजन (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

आईजी रेंज ए. सतीश गणेश ने योगिता के परिजनों को बताया कि एक राज्य से दूसरे राज्य में किसी मामले की सुनवाई स्थानांतरित करना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। इसके लिए उन्हें अपनी परेशानी बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करनी होगी। सुप्रीम कोर्ट आदेश देगा, तो सुनवाई स्थानांतरित हो जाएगी। पहले कई मामलों में ऐसा हो चुका है। इस पर उन्होंने कहा कि वे ऐसा ही करेंगे।

Family wants to hearing of doctor Yogita murder case in Delhi
योगिता की हत्या का आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी - फोटो : अमर उजाला

‘शातिर है विवेक, बचने के लिए कुछ भी करेगा’
डॉ. योगिता के पिता अंबेश गौतम ने आईजी को प्रार्थनापत्र में कहा है कि उनका परिवार शिवपुरी, पार्ट-2 दीनपुर नजफगढ़ नई दिल्ली में रहता है। वह किसी भी सूरत में हत्यारोपी डॉ. विवेक तिवारी को फांसी की सजा दिलाना चाहते हैं। विवेक तिवारी शातिर है। उसके पिता पुलिस में सीओ रहे थे। विवेक अपने बचाव के लिए कुछ भी करेगा। वह जेल में रहकर भी कुछ करा सकता है। उसके पास पैसों की कमी नहीं है। अंबेश गौतम के साथ उनका बेटा डॉक्टर मोहिंदर गौतम, पत्नी आशा गौतम और एक रिश्तेदार आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Family wants to hearing of doctor Yogita murder case in Delhi
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम ( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

डॉ. योगिता के हाथों में मिले बालों की जांच लखनऊ में होगी
सीओ (क्षेत्राधिकारी) कोतवाली चमन सिंह चावड़ा ने आईजी रेंज को जांच में अब तक की प्रगति बताई। मौका-ए-वारदात की मिट्टी, पैरों के निशान और हत्या में इस्तेमाल रिवॉल्वर की जांच आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला में होगी। डॉ. योगिता के हाथ में मिले विवेक के बाल और नाखूनों में मिली खुरचन लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दी गई है। इनकी डीएनए जांच भी होगी। विवेक तिवारी का नमूना लिया जाएगा। इस प्रक्रिया में तीन महीने तक का समय लग सकता है।

विज्ञापन
Family wants to hearing of doctor Yogita murder case in Delhi
आरोपी डॉक्टर विवेक तिवारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
परिजनों से बोला विवेक, मुझे कैसे भी बाहर निकालो
पुलिस कि अनुसार पिछले दिनों विवेक की मां, भाई और एक अन्य रिश्तेदार उससे जेल में मिलने आए थे। जेल के गेट के बाहर से ही परिजनों ने विवेक से बातचीत की थी। उस समय वह भावुक हो गया था। यह बोल रहा था कि यहां से कैसे भी बाहर निकालो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed