फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two smugglers nabbed with

Rewari News: 12.62 ग्राम स्मैक सहित दो तस्करों को दबोचा

Mon, 21 Sep 2026 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Two smugglers nabbed with
धारूहेड़ा। सीआईए ने मादक पदार्थ 12.62 ग्राम स्मैक सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर मोहल्ला गांधीनगर निवासी जतिन व मोहल्ला तोपचीवाड़ा निवासी गौरव है।
विज्ञापन


एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 19-20 सितंबर की रात को सीआईए को सूचना मिली थी कि जतिन व गौरव नशीला पदार्थ स्मैक बेचने का अवैध काम करते हैं। अभी नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में गांव मसानी के बस स्टॉप के पास एक गाड़ी लेकर खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के मौका पर रेड कर तस्कर जतिन व गौरव को काबू किया। नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी डीएसपी हेडक्वार्टर संजीव बलहारा के समक्ष तलाशी के दौरान आरोपी जतिन की जेब से 7.24 ग्राम व आरोपी गौरव से की जेब से 5.38 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक मिली। पुलिस ने आरोपियों द्वारा प्रयोग की गई गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। बरामद स्मैक को कब्जे में लेकर तस्कर जतिन व गौरव के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा के तहत थाना धारूहेड़ा में एफआईआर दर्ज की है। सीआईए की तरफ से आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed