फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जेई मर्डरः सत्यम के साथ लिव इन में रह रही थी ये युवती

Tue, 08 Aug 2017 07:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
ब्यूरो/अमर उजाला एटा Updated Tue, 08 Aug 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
etah police found love affair in junior engineer murder
हत्या - फोटो : अमर उजाला
एटा में सिंचाई विभाग के जेई सत्यम मिश्रा की निर्मम हत्या के पीछे पुलिस और कालोनी के लोग सुबह से ही प्रेम प्रसंग की आशंका जता रहे थे, शाम तक पुलिस जांच में काफी हद तक ये कहानी फिट भी हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि जेई के शहर के कोचिंग सेंटर में पढ़ाने वाली युवती से सत्यम के प्रेम संबंध थे।  
etah police found love affair in junior engineer murder
हत्या - फोटो : अमर उजाला
सत्यम और युवती चार महीने से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। पुलिस को यह भी पता लगा कि युवती ने अपने कोचिंग सेंटर में जेई के सरकारी आवास का पता लिखाया था। अब पुलिस को सत्यम के रूम पार्टनर जेई रविकांत मौर्य का इंतजार है। पुलिस का दावा है जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। 
etah police found love affair in junior engineer murder
हत्या - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का मानना है कि एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के मंदाकिनीपुरम कालोनी के सरकारी आवास में रह रहे सिंचाई विभाग के जेई सत्यम मिश्रा की हत्या दो दिन पहले की गई है। हत्या के बाद मंदाकिनीपुरम के लोग प्रेम प्रसंग की चर्चा भी कर रहे थे। इधर पुलिस को पुलिस जांच में पता चला कि शहर के कोचिंग सेंटर में पढ़ाने वाली टयूटर से जेई सत्यम मिश्रा के प्रेस संबंध थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
etah police found love affair in junior engineer murder
हत्या - फोटो : अमर उजाला
दोनों की नजदीकियों का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि ट्यूटर ने कोचिंग सेंटर में जेई सत्यम मिश्रा के सरकारी आवास का पता लिखाया था। सत्यम मिश्रा अविवाहित थे। सीओ सिटी वरुण कुमार ने बताया कि जेई हत्याकांड की तफ्तीश रंजिश और प्रेम प्रसंग दोनों बिंदुओं पर चल रही है।
विज्ञापन
etah police found love affair in junior engineer murder
एसएसपी ने मीडिया को बताया - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि या तो प्रेमिका या उसके परिवारीजन ने सत्यम मिश्रा की निर्मम हत्या की है। वहीं युवती के चाहने वाले या एक तरफा प्यार में पागल प्रेमी के भी हत्याकांड में शामिल होने का शक है। एसएसपी एटा अखिलेश कुमार चौरसिया का कहना है कि हत्या की तफ्तीश कई बिंदुओं पर चल रही है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed