{"_id":"5f704c758ebc3e9c0873d27f","slug":"cheating-in-love-affair-behind-every-third-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मिसाल-ए-मोहब्बत' के शहर में हर तीसरे हत्याकांड के पीछे बेवफाई का शक, ये हैं अपराध के आंकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
'मिसाल-ए-मोहब्बत' के शहर में हर तीसरे हत्याकांड के पीछे बेवफाई का शक, ये हैं अपराध के आंकड़े
Mon, 28 Sep 2020 12:25 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 28 Sep 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
चर्चित हत्याकांड की तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिसाल-ए-मोहब्बत ताजमहल के शहर में हर तीसरे हत्याकांड की वजह बेवफाई का शक है। एक जून 2019 से 30 अगस्त 2020 तक हुईं हत्या की 65 वारदात में से 23 के पीछे यही वजह सामने आई। पुलिस ने यह रिपोर्ट तैयार की है। दूसरे नंबर पर कारण रहा है, जमीन के विवाद का। इसमें 15 हत्या हुई हैं। लूट और चोरी के लिए सात का खून हुआ। इन 65 में दहेज के लिए हत्या शामिल नहीं हैं।
गेस्टहाउस हत्याकांड में जांच करते एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने शहर में हुई हत्या की वारदात की यह रिपोर्ट तैयार कराई है। इसके पीछे मकसद रंजिश, जमीन के विवाद के कारण हुई हत्या के मामलों में दोनों पक्षों पर नजर रखकर कार्रवाई करना है, ताकि और कोई वारदात न होने पाए।
गेस्ट हाउस में हुई महिला की हत्या का आरोपी लखन (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी ने बताया कि चर्चित और जघन्य मामलों में शीघ्र आरोपपत्र दाखिल कराकर पैरवी के लिए मामले चिह्नित किए गए हैं। न्यू आगरा, सिकंदरा, जगदीशपुरा में चोरी और लूट के लिए हत्या की वारदात हुई हैं। इनकी संख्या कम (सात) है। 25 फीसदी हत्या की वजह अन्य रहीं हैं। जैसे कहासुनी के बाद हुआ झगड़ा। एक घटना रोडरेज में हुई। 21 सितंबर को सिकंदरा स्थित गेस्ट हाउस में 10 साल छोटे प्रेमी ने बेवफाई के शक में शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
चर्चित डॉक्टर योगिता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
हाल की घटनाएं
- 18 अगस्त को डॉ. योगिता की चलती कार में हत्या कर दी गई। आरोपी विवेक को शक था कि उसने उसे छोड़कर किसी और से दोस्ती कर ली है।
- सात सितंबर को एत्माद्दौला में महिला पुष्पा की हत्या की गई। बेवफाई के शक में प्रेमी ने दुपट्टे से गला घोंटकर मारा था।
- 18 अगस्त को डॉ. योगिता की चलती कार में हत्या कर दी गई। आरोपी विवेक को शक था कि उसने उसे छोड़कर किसी और से दोस्ती कर ली है।
- सात सितंबर को एत्माद्दौला में महिला पुष्पा की हत्या की गई। बेवफाई के शक में प्रेमी ने दुपट्टे से गला घोंटकर मारा था।
विज्ञापन
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद
- फोटो : अमर उजाला
परामर्श केंद्र पर सुलझाए जाते हैं मामले
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र पर पति-पत्नी के बीच शक पैदा हो जाने जैसे मामले भी सुलझाए जाते हैं। कई मामलों में सफलता मिली है।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि परिवार परामर्श केंद्र पर पति-पत्नी के बीच शक पैदा हो जाने जैसे मामले भी सुलझाए जाते हैं। कई मामलों में सफलता मिली है।