गोरखपुर के कैंट इलाके के कूड़ाघाट से लेकर मोहद्दीपुर तक फिल्मी अंदाज में फायरिंग कर प्रॉपर्टी डीलर को गोली मारने के मामले में एक और आरोपी विनय सिंह उर्फ जानू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस महादेव झारखंडी के पास से आरोपित को शनिवार की सुबह आठ बजे पकड़ा है।
{"_id":"5f6f30cd7b83bd51f12fc16d","slug":"police-arrested-another-accused-vinay-singh-in-mohammadpur-case-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर की सड़कों पर फिल्मी अंदाज में बरसाई थी गोलियां, अब एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गोरखपुर की सड़कों पर फिल्मी अंदाज में बरसाई थी गोलियां, अब एक और आरोपी गिरफ्तार
Sun, 27 Sep 2020 09:10 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 27 Sep 2020 09:10 AM IST
विज्ञापन
इनसेट में आरोपी विनय। (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसी टीवी में कैद हुई घटना।
- फोटो : अमर उजाला।
पूछताछ में पता चला है कि विनय सिंह पूर्व में जेल जा चुके छात्रनेता पवन सिंह के लिए सूद के रुपये की वसूली का काम करता था। इसके पहले भी लूट के दो और चोरी के एक मामले में वह जेल जा चुका है। घटना वाले दिन विनय ही अविनाश की कार चला रहा था।
घटना स्थल की जांच की करते एसएसपी जोगेंद्र कुमार।
- फोटो : अमर उजाला।
आरोपी विनय सिंह मूलरूप से बांसगांव थाना क्षेत्र के भैरोपुर निवासी का रहने वाला है। सीओ कैंट सुमित शुक्ला ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए बदमाश के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोली का खोखा दिखाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
सीओ ने बताया कि 20 सितंबर की दोपहर पैडलेगंज स्थित रेस्त्रां और फिर रात में एक होटल में मारपीट हुई थी। दोनों ही घटना के समय विनय सिंह मौजूद था। इसके अलावा सोमवार को वर्चस्व में जब गोली चली थी तब भी विनय की मौजूदगी थी।
विज्ञापन
सीसी टीवी देखती पुलिस व अन्य लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
पुलिस दोनों मुकदमों में विनय को आरोपी बनाई है। पुलिस विनय की तलाश में लगी थी कि इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि वह महादेव झारखंडी के पास मौजूद है और किसी दोस्त के आने का इंतजार कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।