फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सनसनीखेज: शराब पीने के विरोध पर आरी से किए प्रेमिका के टुकड़े, 26 दिन बाद खुला हत्या का राज

Sat, 19 Dec 2020 05:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Dec 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
boyfriend cut the head of girlfriend after murder in mainpuri
हत्या आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के गांव अलाई में मिली सिर कटी लाश के मामले में पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार सिर कटी लाश इटावा निवासी महिला की थी। उसकी हत्या प्रेमी ने की थी। वह उसे करीब ढाई वर्ष पहले भगाकर लाया था। शराब पीने का विरोध करने पर उसने साड़ी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। पहचान छिपाने के लिए महिला का गला आरी से काटने के बाद सिर और धड़ अलग-अलग फेंक दिए थे।

boyfriend cut the head of girlfriend after murder in mainpuri
लाल घेरे में हत्या आरोपी - फोटो : अमर उजाला

थाना करहल क्षेत्र के गांव नगला अलाई में 23 नवंबर को एक कुएं में महिला का सिर कटा शव मिला था। पहचान न होने पर पुलिस ने शव का 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कर दिया। शनिवार को प्रेसवार्ता कर एसपी अविनाश पांडेय ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार चौहान को जांच के दौरान ग्रामीणों से पता चला था कि गांव के सोनल उर्फ रणजीत निवास पुत्र स्वामी दयाल के साथ रह रही महिला घर में नहीं है। इस पर पुलिस ने सोनल उर्फ रणजीत को गिरफ्तार किया। 

boyfriend cut the head of girlfriend after murder in mainpuri
एसपी अविनाश पांडेय - फोटो : अमर उजाला

आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सिर कटी लाश की पहचान बताते हुए पुलिस को गांव स्थित रजवाह से महिला का नरमुंड बरामद कराया। एसपी ने बताया कि आरोपी अविवाहित है, उसके घर पर राजमिस्त्री शिवकिशोर निवासी गांव दर्शनपुरा थाना जसवंतनगर (इटावा) का आना जाना था। शिवकुमार की दूसरी पत्नी शिवानी उर्फ पिंकी से आरोपी के प्रेम संबंध हो गए थे। करीब ढाई वर्ष पूर्व दोनों भाग कर गुजरात चले गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
boyfriend cut the head of girlfriend after murder in mainpuri
आरोपी सोनल उर्फ रणजीत - फोटो : अमर उजाला

सात-आठ महीना वहां गुजारने के बाद दोनों गांव अलाई आए तो परिवार के लोगों ने विरोध किया। इस पर वह महिला को लेकर नोएडा चला गया। दिवाली पर आरोपी की मां शिवानी को गांव ले आई। कुछ दिन बाद आरोपी भी गांव आ गया। एसपी ने बताया कि सोनल बेहद शराब पीने लगा था, जिसका शिवानी विरोध करती थी। 17 नवंबर को इसी बात को लेकर विवाद हुआ और नशे में धुत सोनल ने शिवानी का साड़ी से गला घोंट दिया। 

विज्ञापन
boyfriend cut the head of girlfriend after murder in mainpuri
हत्या में प्रयुक्त आरी का ब्लेड और मृतका के कपड़े बरामद हुए - फोटो : अमर उजाला

शिवानी की मौत होने के बाद वह घबरा गया और बोरे में शव को बंद कर खेत में ले गया। वहां आरी से शिवानी का गला काटा और धड़ कुएं में फेंक दिया। पुलिस पहचान न कर सके, इसलिए सिर को रजवाह में फेंक दिया था। एसपी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर नरमुंड, महिला के कपड़े, हत्या में प्रयुक्त आरी का ब्लेड बरामद कर लिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed