{"_id":"5fdcdb98a8deab1c9a03b743","slug":"cbi-can-arrest-four-accused-in-dr-deepti-death-case-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डॉ. दीप्ति की मौत का मामला: ससुर सहित चारों आरोपियों पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डॉ. दीप्ति की मौत का मामला: ससुर सहित चारों आरोपियों पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 19 Dec 2020 05:10 AM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट ने मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी है।
विज्ञापन
1 of 5
डॉक्टर दीप्ति की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के विभव वैली व्यू अपार्टमेंट में डॉ. दीप्ति अग्रवाल की मौत के मामले में सीबीआई जांच के आदेश होते ही आरोपी ससुर डॉ. एससी अग्रवाल, सास अनीता, जेठ अमित और जेठानी तूलिका पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों को हाईकोर्ट से मिली अग्रिम जमानत याचिका खारिज की है। ऐसे में सीबीआई जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी कर सकती है।
2 of 5
पति डॉ. सुमित अग्रवाल के साथ डॉक्टर दीप्ति (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
विभव वैली व्यू अपार्टमेंट निवासी डॉ. दीप्ति अग्रवाल को तीन अगस्त को पति डॉ. सुमित अग्रवाल ने अपने प्रतापपुरा स्थित सफायर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया था। सूचना पर पहुंची पुलिस को बताया था कि डॉ. दीप्ति फंदे से लटकी मिलीं। वह उन्हें उतारकर यहां लेकर आए हैं। हालत में सुधार नहीं होने पर फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल में रेफर किया गया था। छह अगस्त को इलाज के दौरान डॉ. दीप्ति की मृत्यु हो गई थी।
3 of 5
डॉ. दीप्ति के पिता डॉ. नरेश मंगला (बैंगनी शर्ट में)
- फोटो : अमर उजाला
मामले में डॉ. दीप्ति के पिता कोसी, मथुरा निवासी डॉ. नरेश मंगला ने सात अगस्त को दीप्ति के पति सुमित, ससुर डॉ. एससी अग्रवाल, सास अनीता अग्रवाल, जेठ डॉ. अमित अग्रवाल और जेठानी डॉक्टर तूलिका अग्रवाल के खिलाफ दहेज मृत्यु, दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी, दहेज मांगने, गर्भपात कराने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पति डॉ. सुमित अग्रवाल के साथ डॉक्टर दीप्ति (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आठ अगस्त को डॉ. दीप्ति के पति डॉक्टर सुमित अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका था। आरोपियों को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी। मगर, अब सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच के साथ ही अग्रिम जमानत खारिज कर दी है।
विज्ञापन
5 of 5
डॉक्टर दीप्ति की मौत का मामला
- फोटो : अमर उजाला
डीजीसी क्राइम बसंत गुप्ता का कहना है कि सीबीआई अपनी जांच शुरू करने के साथ सबसे पहले कोर्ट में प्रार्थनापत्र देगी। इसके बाद केस से संबंधित दस्तावेज लिए जाएंगे। अपनी जांच आगे बढ़ाएगी। अपनी जांच रिपोर्ट बनाएगी। आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाने के बाद गिरफ्तारी कर सकती है। उधर, सीबीआई जांच का आदेश होते ही आरोपी पक्ष में भी खलबली मच गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।