ताजनगरी में लड़कियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। मलपुरा क्षेत्र के गांव लालऊ में बीच सड़क पर छात्रा संजलि को जिंदा जला देने की घटना को लोग अभी भूल भी नहीं पाए हैं, अब खंदौली के पठान मोहल्ले में सरेआम युवती की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या से लोग सहम गए। सनकी हत्यारे ने बड़ी ही बेरहमी से इस वारदात को अंजाम दिया, जिसने भी उस खौफनाक मंजर को देखा, उसकी रूह कांप गई।
मलपुरा के गांव लालऊ की संजलि दसवीं की छात्रा थी। वो 18 दिसंबर को स्कूल से घर लौट रही थी। तभी पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला दिया गया था। उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस घटना के बाद लोगों ने प्रदर्शन किया था। पुलिस ने एक सप्ताह में घटना का खुलासा कर दिया था। इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड संजलि के ताऊ का बेटा योगेश था। उसने संजलि की मौत के दूसरे दिन आत्महत्या कर ली थी। वहीं उसके साथी रिश्तेदार आकाश और विजय को पुलिस ने गिरफ्तार जेल भेजा था।
3 of 5
इसी कुल्हाड़ी से आरोपी ने किए प्रहार
संजलि की सरेआम सड़क पर जला देने की घटना के बाद लड़कियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए गए थे। लोगों ने प्रदर्शन कर सुरक्षा की मांग की थी। अब खंदौली के पठान मोहल्ला में 22 वर्षीय रहनुमा की सरेआम घर के पास कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बारे में जिसने सुना वो सहम गया।
4 of 5
मृतक रहनुमा के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
एकतरफा प्यार में सनकी बना युवक दिलीप छह साल से रहनुमा को परेशान करता आ रहा था। उसकी हरकतों की वजह से वो घर में कैद हो गई थी। जब भी घर से बाहर आती थी तो परिवार के चार से पांच लोग भी साथ होते थे। मगर, शनिवार की शाम उसकी बहन और ताऊ ही पानी भरने लेकर आए थे, इसका फायदा आरोपी ने उठाया। सरेराह कुल्हाड़ी से काटकर रहनुमा की हत्या कर दी। बचाने आए ताऊ और बहन को भी कुल्हाड़ी के प्रहार से घायल कर दिया।
5 of 5
घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोग और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रहनुमा की जिस तरह से हत्या की गई, उससे मोहल्ले के लोग भी सहम गए। सभी पीड़ित परिवार के साथ आ गए। वो दिलीप को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के पक्ष में थे। क्योंकि उसकी हरकतों की वजह से और भी लोग परेशान थे। आरोपी दिलीप पहले भी रहनुमा के परिजनों पर हमला कर चुका था। फिलहाल को वो फरार है। पुलिस अधिकारियों से लोगों ने जल्द कार्रवाई करने के लिए कहा।