{"_id":"5d355c488ebc3e6cfe43b7ee","slug":"agra-police-arrested-more-than-four-hundred-criminals-within-15-days","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस का 'सिंघम' अवतार, 15 दिनों के अंदर 445 अभियुक्त गिरफ्तार, अपराधियों में हड़ंकप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस का 'सिंघम' अवतार, 15 दिनों के अंदर 445 अभियुक्त गिरफ्तार, अपराधियों में हड़ंकप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 22 Jul 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पकड़े गए अभियुक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार के एक्शन से अपराधियों की शामत आ गई है। जिले में अपराधी कहीं भी छिप जाएं, लेकिन पुलिस की नजरों से नहीं बच पाएंगे। पिछले 15 दिनों के अंदर पुलिस ने जो कार्रवाई की है, उससे देख यही लग रहा है। पुलिस का 'सिंघम' रूप देखकर अपराधी दहशत में हैं।
2 of 5
पकड़े गए अभियुक्त
- फोटो : अमर उजाला
आगरा पुलिस ने 15 दिनों के अंदर 400 से अधिक वांछित और वारंटी अभियुक्तों जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस ने शनिवार रात को भी धरपकड़ अभियान चलाया। इसमें 141 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
3 of 5
एसएसपी बबलू कुमार
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बबलू कुमार के निर्देशन में 42 थानों की 80 टीमों ने छह घंटे में इस कार्रवाई को पूरा किया। हरीपर्वत थाना पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना से संबंधित दो अभियुक्त, गैंगस्टर एक्ट में दो अभियुक्त, धारा 307 में वांछित एक अभियुक्त और छेड़छाड़ के आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पुलिस लाइन लाए गए गिरफ्तार अभियुक्त (13 जुलाई की तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
थाना न्यू आगरा पुलिस ने एक आरोपी को तमंचे सहित पकड़ा। थाना लोहामंडी पुलिस टीम ने तीन जुआरी गिरफ्तार किए। वहीं एत्माद्दौला थाना पुलिस ने दो अभियुक्तों को चोरी और लूट की एक बाइक और एक मोबाइल सहित पकड़ा।
विज्ञापन
5 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आगरा पुलिस के धरपकड़ अभियान में सबसे अधिक थाना मलपुरा क्षेत्र से 14 गिरफ्तारी और थाना अछनेरा से 12 की गिरफ्तारी की गई। बता दें कि इससे पहले 13 जुलाई को 114 और सात जुलाई को 190 अभियुक्त पकड़े गए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।