फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धौर्रा कांड: जूते के फीते से गला घोंटकर की गई थी बच्चे की हत्या, गांव में तनाव बरकरार

Sat, 12 Sep 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Sep 2020 12:04 AM IST
सार

  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई जानकारी, हत्यारों का अबतक  नहीं लगा सुराग
  • एडीजी व आईजी पहुंचे, तनाव बरकरार, गांव पुलिस छावनी में तब्दील
  • शक के आधार पर हिरासत में लिए गए युवकों से दूसरे दिन भी पूछताछ

विज्ञापन
Agra murder news: nine year old boy was strangled with shoelace in agra
धौर्रा हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले के गांव धौर्रा में किसान के नौ वर्षीय बेटे की हत्या जूते के फीते से गला घोंटकर की गई थी। इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुई। फीता उसके गले में मिला था। पुलिस दूसरे दिन भी हत्या करने वालों को नहीं पकड़ पाई है। गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसको देखते हुए पुलिस को तैनात किया गया है। एडीजी जोन अजय आनंद और आईजी रेंज ए सतीश गणेश शुक्रवार को मौके पर पहुंचे।



संबंधित खबर- आगरा: नौ साल के बालक की हत्या से सांप्रदायिक तनाव, लापरवाही पर इंस्पेक्टर लाइन हाजिर
Agra murder news: nine year old boy was strangled with shoelace in agra
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
थाना एत्मादपुर क्षेत्र के गांव धौर्रा निवासी रघुनाथ सिंह यादव का बेटा उपदेश आठ सितंबर को लापता हुआ था। 10 सितंबर को उसका शव रूसी सिंह की कोठरी में भूसे के ढेर में मिला था। इससे पहले रघुनाथ सिंह ने दूसरे समुदाय के दो युवकों पर अपहरण का शक  जाहिर किया था। भूसे की कोठरी के पास ही उनका मकान है। पुलिस ने उनसे शुक्रवार को भी पूछताछ की लेकिन इसमें कुछ ऐसा सुराग नहीं मिला जिससे हत्या के बारे में कोई जानकारी मिले।
Agra murder news: nine year old boy was strangled with shoelace in agra
पुलिस के आला अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली। इसमें हत्या का कारण गला घोंटना आया। गले में जूते का फीता मिला था। इसलिए माना गया कि हत्या इसी से की गई है। हत्या की वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Agra murder news: nine year old boy was strangled with shoelace in agra
ग्रामीणों से बात करते पुलिस के आला अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

खुलासे के लिए एसटीएफ को भी लगाया
एडीजी अजय आनंद और आईजी ए सतीश गणेश ने रघुनाथ सिंह और अन्य परिजनों को बताया कि हत्या के खुलासे के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। पुलिस की टीमें और क्राइम ब्रांच के अलावा एसटीएफ को भी लगाया गया है।

सांसद ने कहा, खुलासा जल्द किया जाए
सांसद एसपी सिंह बघेल, पूर्व विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह और ब्लॉक प्रमुख खंदौली जगवीर सिंह तोमर ने पीड़ित के घर पहुंच कर सांत्वना दी। सांसद ने पुलिस अधिकारियों से मामले का जल्द पर्दाफाश किए जाने की मांग की। 

विज्ञापन
Agra murder news: nine year old boy was strangled with shoelace in agra
गांव में तैनात पुलिस और पीएसी - फोटो : अमर उजाला
तीन थानों की फोर्स और पीएसी कर रही गश्त 
उपदेश की हत्या के बाद पूरे गांव में तनाव है। इसे देखते हुए तीन थानों की फोर्स लगाई गई है। पीएसी भी तैनात है। पुलिस लगातार गश्त कर रही है। उधर, गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। घरों में चूल्हे तक नहीं जले। 

पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई
उपदेश के लापता होने पर परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था उपदेश का शव मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाते हुए जांच शुरू कर दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed