फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खौफनाक हैं ये चार वारदात, कहीं रिश्तों का खून... तो कहीं संबंध तार-तार, देखिए तस्वीरें

Fri, 11 Sep 2020 04:07 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 11 Sep 2020 04:07 PM IST
विज्ञापन
UP Crime News: Four peoples have murdered in one day in Bijnor district of Uttar Pradesh
बिजनौर हत्या मामला - फोटो : अमर उजाला

कहीं रिश्तों का खून तो कहीं संबंध तार-तार हो गए। बात-बेबात लोगों का धैर्य जवाब दे रहा है। बिजनौर में अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव मानियावाला में संपत्ति के बंटवारे के विवाद में पौत्र ने दादा को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं गांव सिरवासुचंद्र में बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में दो भाइयों ने एक किशोर को बुरी तरह पीटकर मार डाला। जलीलपुर क्षेत्र के गांव पहाड़पुर के मंदिर में रुके एक साधु की हत्या कर दी गई। नगीना देहात क्षेत्र के गांव अजुपुरा रानी में रुपयों के लेनदेन के विवाद में एक युवक की सिर में लोहे की रॉड मारकर हत्या कर दी गई। आगे तस्वीरों के साथ जानिए पूरा अपडेट-

बंटवारे से नाराज पौत्र ने ली दादा की जान

UP Crime News: Four peoples have murdered in one day in Bijnor district of Uttar Pradesh
घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

घटना - 1
कासमपुरगढ़ी में संपत्ति के बंटवारे के विवाद में नाराज पौत्र ने दादा को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। चाचा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव मानियावाला निवासी अमीर हुसैन के परिवार में जायदाद के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही थी। अमीर हुसैन का पौत्र दिलशेर पुत्र शेर अली बंटवारे से खुश नहीं था। वह अपनी मर्जी से संपत्ति का बंटवारा कराना चाहता था। दिलशेर ने बंटवारे की किसी बात से क्षुब्ध होकर दादा अमीर हुसैन के साथ लाठी-डंडों से बुरी तरह मारपीट शुरू कर दी। अमीर हुसैन लहूलुहान हो गया। बंटवारे की बातचीत को लेकर इकट्ठे हुए परिजनों ने किसी तरह अमीर हुसैन को दिलशेर से बचाया। अमीर हुसैन को उपचार के लिए कासमपुरगढ़ी स्थित पीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उपचार के लिए काशीपुर ले जाते समय अमीर हुसैन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वारदात के दौरान परिजनों ने आरोपी दिलशेर को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। अमीर हुसैन के बेटे शाहिद हुसैन ने आरोपी भतीजे के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

तकादा करने पर युवक को मार डाला

UP Crime News: Four peoples have murdered in one day in Bijnor district of Uttar Pradesh
समसपुर क्षेत्र में आदिल का शव मिलने पर जमा क्षेत्रवासी। संवाद - फोटो : अमर उजाला

घटना - 2
नजीबाबाद के रायपुर सादात में डेयरी उद्योग के लिए ऋण दिलाने के नाम पर लिए गए दो लाख रुपये वापस मांगने पर अजुपुरा रानी निवासी एक युवक की सिर में रॉड मारकर हत्या कर दी गई। कॉल डिटेल से खुलासा होने पर हत्यारोपी ने मृतक आदिल का शव गन्ने के खेत से बरामद कराया। 

नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव अजुपुरा रानी निवासी 40 वर्षीय मो. आदिल बुधवार दोपहर से लापता था। परिजनों ने काफी तलाश करने के बाद पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि समसपुर निवासी अनुज की कॉल आने पर आदिल घर से गया था। सूचना और कॉल डिटेल के बाद पुलिस ने अनुज को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने आदिल की हत्या करने की बात कुबूल की। अनुज की निशानदेही पर नगीना देहात थाने के थानाध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह ने समसपुर सद्दो क्षेत्र के यशपाल सिंह के गन्ने के खेत से मो. आदिल का शव बरामद किया। बताया जाता है कि आदिल के पेट पर पेंसिल से लिखा हुआ था कि ग्राम प्रधान नदीम ने हत्या की है। पुलिस को अनुज के साथियों की भी तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के झगड़े में किशोर को पीटकर मारा

UP Crime News: Four peoples have murdered in one day in Bijnor district of Uttar Pradesh
सीरवासुचंद्र में बच्चे की मौत के बाद अपने दोनों बच्चों के साथ गमजदा पिता। संवाद - फोटो : अमर उजाला

घटना - 3
अफजलगढ़ के कासमपुरगढ़ी में बच्चों के विवाद में हुई मारपीट में एक पक्ष के दो भाइयों ने एक किशोर को बुरी तरह पीटा। घायल की हालत खराब होने से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

गांव सिरवासुचंद्र में रामअवतार का 13 वर्षीय बेटा अनिकेत अपने पड़ोसी हरि सिंह के बेटे अमन के साथ गांव में खेल रहा था। खेल के दौरान दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मारपीट हो गई। इस बीच अमन का पिता हरि सिंह व ताऊ राम सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे अनिकेत से जमकर मारपीट शुरू कर दी। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अनिकेत के बार बार मना करने व माफी मांगने के बाद भी दोनों ने बुरी तरह पीटा। मारपीट में अमन को गुम चोट आईं। उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए तुरंत धामपुर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अनिकेत की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

पहाड़पुर के आश्रम में साधु की हत्या

UP Crime News: Four peoples have murdered in one day in Bijnor district of Uttar Pradesh
साधु की मौत की जानकारी लेते एसपी सिटी लक्ष्मीनिवास मिश्र। संवाद - फोटो : अमर उजाला

घटना - 4
जलीलपुर में गांव पहाड़पुर के मंदिर में रुके एक साधु की हत्या कर दी गई। क्षेत्रीय विधायक व पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया।

थाना चांदपुर के गांव पहाड़पुर खुर्द में अद्वैत श्री उदासीन पंचायती अखाड़ा बड़ा आश्रम है। आश्रम में बने शिव मंदिर के बरामदे में रात साधु योगानंद सो रहे थे। कुछ दूर बनी झोपड़ी में दूसरे साधु विष्णु राय सो रहे थे, जो कि कई वर्षों से इसी आश्रम में रहते हैं। विष्णु राय ने बताया कि रात में करीब 12 बजे उन्हें योगानंद के कराहने की आवाज सुनाई दी, जाकर देखा तो साधु योगानंद खून से लथपथ था। उनका आधा शरीर तख्त से नीचे लटका हुआ था। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पड़ोस के एक व्यक्ति को साथ लेकर गांव से डॉक्टर को बुलाकर लाए। डॉक्टर ने साधु योगानंद को मृत घोषित कर दिया। साधु के चेहरे पर चोट के निशान हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed