{"_id":"5e8360478ebc3e76070330a4","slug":"couple-suicide-newly-married-in-january-hanging-in-room","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ढाई महीने में टूटी सात जन्म की साथ जीने-मरने की कसम, जन्मदिन से पहले पति संग पत्नी ने मौत को लगाया गले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई महीने में टूटी सात जन्म की साथ जीने-मरने की कसम, जन्मदिन से पहले पति संग पत्नी ने मौत को लगाया गले
Wed, 01 Apr 2020 05:53 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 01 Apr 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
दंपती के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के शाहगंज की रामस्वरूप कॉलोनी में सर्राफ गोपाल वर्मा और उसकी पत्नी प्रिया के शव मंगलवार को घर के कमरे में फांसी पर लटके मिले। पुलिस का कहना है कि दोनों ने आत्महत्या की है। इसी साल 18 जनवरी को ही उनकी शादी हुई थी। इसका कारण अभी पता नहीं चल सका है। प्रिया के परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
गोपाल प्रिया के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
शाहगंज की रामस्वरूप कॉलोनी निवासी ओम प्रकाश वर्मा की किराने की दुकान है। उनका बड़ा बेटा गोपाल (22) अलबतिया में पूजा ज्वैलर्स के नाम से दुकान चलाता था। उसकी शादी 18 जनवरी को फिरोजाबाद के शिकोहाबाद निवासी प्रिया (21) पुत्री योगेंद्र के साथ हुई थी। दोनों घर के प्रथम तल पर दो कमरों में रहते थे। भूतल पर गोपाल के माता-पिता, बहन मोनिका, शालू और भाई हरिओम रहते हैं। एक बहन पूजा की शादी हो चुकी है। वह जयपुर में रहती है।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गोपाल की बहन मोनिका ने बताया कि भाई और भाभी मंगलवार सुबह जागे थे। सुबह 9:30 बजे गोपाल घर के बरामदे में खड़ी बाइक बाहर निकालने आया। इसके बाद अपने कमरे में चले गए। कुछ देर बाद वह भाई और भाभी को ढोकला देने गई। दोनों ने ढोकला ले लिया। इसके बाद वह नीचे आ गई। आधे घंटे बाद फिर कमरे में गई। मगर, कमरे का गेट बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी नहीं खुला। इस पर खिड़की से झांक कर देखा। कमरे में पंखे के कुंडे से फांसी पर गोपाल और प्रिया लटके हुए थे। यह देख उसकी चीख निकल गई। भूतल पर रहने वाले परिजन और पड़ोसी आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
दंपती गोपाल प्रिया के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पड़ोसियों ने दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया। गोपाल की मौत हो चुकी थी, प्रिया की सांसें चल रही थी। इस पर उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर थाना शाहगंज पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने गोपाल के पिता ओम प्रकाश और मां गुड़िया को हिरासत में ले लिया
विज्ञापन
गोपाल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रिया के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला है। इसका कारण अभी पता नहीं चला है।