फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न बैंड-बाजा और न बराती, मास्क बांधकर दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा, अनोखे अंदाज में रचाई शादी

Wed, 06 May 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 06 May 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
couple got marriage during lockdown with social distancing rules in agra
दूल्हा-दुल्हन ने मास्क बांधकर लिए सात फेरे - फोटो : अमर उजाला
आगरा में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) का पालन करते हुए दूल्हा-दुल्हन वैवाहिक बंधन में बंध गए। लॉकडाउन का उल्लंघन न हो इसलिए दूल्हा बिना बैंड-बाजा और बरातियों के ही दुल्हन के घर पहुंच गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए दोनों ने एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली और हमसफर बन गए।
couple got marriage during lockdown with social distancing rules in agra
दूल्हा-दुल्हन ने मास्क बांधकर लिए सात फेरे - फोटो : अमर उजाला
थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के शम्भू नगर में रहने वाले मोहन सिंह के पुत्र योगेश का रिश्ता गौतमनगर में रहने वाली दिनेश चंद की बेटी रीमा से करीब छह महीने पहले तय हुआ था। चार मई शादी की तारीख तय हुई थी। लेकिन इस समय कोरोना के कारण लॉकडाउन लागू है। ऐसे में दोनों परिवारों के सामने मुश्किलें खड़ी हो गई कि उनकी शादी कैसे कराई जाए। 
couple got marriage during lockdown with social distancing rules in agra
दूल्हा-दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
दोनों पक्षों ने शादी को टालने की बात कही, लेकिन दूल्हा लॉकडाउन में ही शादी करने की जिद पर अड़ गया। इसके बाद यह शादी हो सकी। सोमवार की शाम दूल्हा केवल अपने पिता के साथ दुल्हन के घर पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
couple got marriage during lockdown with social distancing rules in agra
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला
दूल्हे के सिर पर सेहरा था तो दुल्हन लाल जोड़े में थी। दूल्हा-दुल्हन ने मुंह पर मास्क बांधकर सात फेरे लिये। पंडित जी ने भी एहतियात बरतते हुए विवाह की रस्मों को पूरा कराया। इसके बाद योगेश अपनी दुल्हनियां को विदा कराकर ले गया।
विज्ञापन
couple got marriage during lockdown with social distancing rules in agra
लॉकडाउन में शादी - फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के कारण शादी समारोह में लड़की वालों के रिश्तेदार भी नहीं आए। लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए शादी की सभी रस्मों को पूरा कराया गया। यह अनोखी शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed