फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coronavirus update, janta curfew, janta curfew update,

'जनता कर्फ्यू' का कड़ाई से पालन, केक काटा न पार्टी की, घर में परिवार संग ऐसे मनाया बर्थडे

Mon, 23 Mar 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Mar 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
coronavirus update, janta curfew,  janta curfew update,
घर में परिवार संग मनाया बर्थडे - फोटो : अमर उजाला
आगरा में 'जनता कर्फ्यू' का लोगों ने इतनी कड़ाई से पालन किया कि बर्थडे पार्टी नहीं की। न ही बाहर खानाखाने गए। केक तक नहीं मंगाया। इस पर कोई मलाल भी नहीं। एक बार धूम धड़ाका नहीं किया तो क्या? सेहत सबसे जरूरी है अपनी और दूसरों की भी। इन सभी ने परिवार के साथ ही खुशी मनाई।
विज्ञापन


शादी के बाद पहली बार घर पर रहे 

कमला नगर निवासी अभिलाषा छाबड़िया का 22 मार्च को 35 वां बर्थ डे था। दोस्तों को न्योता दे चुकी थीं। पार्टी के लिए बाहर जाना था। शादी के बाद हर बार ऐसा ही किया था। लंच और डिनर बाहर ही होता था लेकिन जनता कर्फ्यू में प्लान बदल दिया। परिवार के साथ घर पर ही बर्थडे मनाया। पति धीरज छाबड़िया, बच्चे देवांश और उमांश ने बधाई दी। रिश्तेदारों ने व्हाट्स एप कॉलिंग कर हैप्पी बर्थडे बोला।
विज्ञापन

खुशी इस बात की है कि बच्चों को समय दिया 

coronavirus update, janta curfew,  janta curfew update,
आगरा में हाईवे पर सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद रोड जेपी रेजिडेंसी निवासी कारोबारी दीपक का 48 वां जन्मदिन था। बड़ी पार्टी की तैयारी थी। बाहर जाना था लेकिन जनता कर्फ्यू का कड़ाई से पालन किया। उनका कहना है कि बर्थडे पर उन लोगों का आभार जताने का मौका मिला जो हमारे लिए जीजान से जुटे हैं, यह बड़ी बात है। खुशी इस बात की भी है कि बच्चों को समय दे पाए। पत्नी रूबी जैन, बेटी ख्याति और बेटे कुशाग्र के साथ घर में ही जन्मदिन मनाया।

केक नहीं काटा पर इसका कोई गम नहीं 

चंदन नगर के अंश शर्मा का 16 वां बर्थडे था। हर बार धूमधड़ाका होता था। सुबह से दोस्त और रिश्तेदार आने शुरू हो जाते थे। घर पर ही पार्टी होती थी। इस बार केक भी नहीं कटा। अंश कहते हैं कि उन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है। पूरा दिन परिवार एकसाथ रहा, यही बड़ी बात है। कोरोना से लड़ाई सबसे जरूरी है। पूरे देश को इस समय इसी के लिए सोचना और करना चाहिए।

कर्मवीरों को सलाम

coronavirus update, janta curfew,  janta curfew update,
कर्मवीरों को किया सलाम - फोटो : अमर उजाला
कोरोना वायरस से जंग में अपने और दूसरों के स्वास्थ्य के लिए किए गए अभूतपूर्व बंद में चाय की दुकानें, पान के खोखे तक नहीं खुले। इक्का-दुक्का नौजवानों ने नादानी दिखाई तो उन्हें पुलिस ने अपने तरीके से समझाकर भेज दिया। शाम को पांच बजते ही लोगों ने शंख, घंटा-घड़ियाल, थाली और ताली बजाकर सेहत के सिपाहियों का आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed