वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निपटने के लिए एक तरफ जहां केंद्र और राज्य सरकार जुटी हुई है, वहीं दूसरी तरफ जनप्रतिनिधि भी मदद को आगे आने लगे हैं। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने अपनी विधायक निधि से एक करोड़ रुपए कोरोना संकट से निपटने के लिए देने का एलान किया है। इनके अलावा आगरा मंडल के भारतीय जनता पार्टी के सांसद और विधायक भी मदद की है।
अगली स्लाइड्स में जानिए किसने कितनी मदद की है...
2 of 5
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
- फोटो : amar ujala
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा मथुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। श्रीकांत शर्मा ने अपनी विधायक निधि से एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। इस संबंध में उन्होंने मंगलवार शाम को जिलाधिकारी मथुरा को पत्र लिखा है। जिसमें विधायक निधि से एक करोड़ रुपये कोरोना वायरस की रोकथाम व बचाव एवं चिकित्सीय सामान खरीदने के लिए खर्च करने के लिए कहा है।
3 of 5
भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर, एसपी सिंह बघेल
- फोटो : अमर उजाला
आगरा से भाजपा सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए मास्क, सैनिटाइजर, दवाओं और अन्य जरूरी सामानों को खरीदने के लिए सांसद निधि से 10-10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है।
4 of 5
भाजपा विधायक जितेंद्र वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले के फतेहाबाद विधायक जितेंद्र वर्मा ने भी आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपये कोरोना महामारी की रोकथाम व बचाव के लिए निर्गत किए जाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखा है।
5 of 5
आगरा लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
देश में कोरोना वायरस के पांच सौ से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के 33 मामले भी शामिल है। एहतियात के तौर पर केंद्र सरकार मंगलवार से पूरा देश को 21 दिनों के लिए लॉकडाउन कर दिया है। बगैर जरूरी काम के घर से बाहर निकलने वालों पर सख्ती बरती जा रही है।