आगरा में कोरोना वायरस के प्रकोप से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पुराने शहर के किनारी गली सराफा बाजार में संक्रमण की नई चैन पनप गई है। तीन दिन में चार नए केस और मिले हैं। यहां अब संक्रमित पांच से बढ़कर नौ हो गए हैं। इसे बफर जोन घोषित कर जिला प्रशासन यहां 13 से 20 जुलाई तक लॉकडाउन लागू कर सकता है।
2 of 5
आगरा में कोरोना वायरस
- फोटो : अमर उजाला
अनलॉक-1 में सहूलियत के लिए खुले बाजार अब प्रशासन का सिरदर्द बन गए हैं। मंटोला और कोतवाली क्षेत्र के घने बाजार कोरोना संक्रमण की दृष्टि से अति संवेदनशील हैं। सराफा बाजार में अब तक नौ संक्रमित मिल चुके हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने कहा कि किनारी गली में सराफा बाजार में चैन तोड़ने के लिए एक सप्ताह का लॉकडाउन लगाया जाएगा। इसे बफर जोन बनाया है।
3 of 5
सराफा बाजार
- फोटो : अमर उजाला
सराफा बाजार के साथ फुव्वारा, मुबारक महल, रावतपाड़ा, मन:कामेश्वर गली, लुहार लगी व सुभाष बाजार में बेरीकेडिंग कर भीड़ नियंत्रित की जाएगी। सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक हर दिन नौ-नौ घंटे के लिए स्पेशल मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। थाना कमेटी के साथ बाजार में नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।
4 of 5
सराफा बाजार
- फोटो : अमर उजाला
15 केस पॉजिटिव मिले
आठ दिन में यहां 15 केस पॉजिटिव मिले हैं। 9 केस सराफा बाजार, 3 केस कपड़ा मार्केट व 2 केस रावतपाड़ा में मिल चुके हैं। डीएम ने कहा, अभी सराफा बाजार को प्रतिबंधित करेंगे, अगर फिर भी हालात नहीं सुधरे तो अन्य बाजारों में भी आवाजाही पर पूर्ण रोक लगाई जा सकती है।
5 of 5
आगरा लॉकडाउन
- फोटो : अमर उजाला
चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरे
कोतवाली व मंटोला क्षेत्र में तीन दिन पहले प्रशासन ने चेतावनी जारी की थी। हालात नहीं सुधरने पर 14 दिन लॉकडाउन का एलान किया था। फिर भी यहां हालात नहीं सुधरे। सामाजिक दूरी, मुंह पर मास्क व अन्य नियमों को लेकर लापरवाह रवैया रहा।