सेंट पीटर्स कॉलेज के बाहर बृहस्पतिवार सुबह अभिभावकों ने देर तक हंगामा किया। कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज शहर में मिलने से स्कूल को होली तक बंद रखने की मांग की। प्रधानाचार्य ने कुछ अभिभावकों को बुलाकर बात की। जिला प्रशासन के निर्देश पर कोई कदम उठाए जाने की बात कही। बताया कि शुक्रवार को स्कूल खुलेगा, परीक्षाएं होंगी।
2 of 8
स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : Amar Ujala
मंगलवार को कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीज सामने आने के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को सेंट पीटर्स कॉलेज और सेंट फेलिक्स स्कूल को बंद रखा गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूल परिसर को सेनेटाइज किया। इसके बाद बृहस्पतिवार को स्कूल खोला गया।
3 of 8
मॉस्क लगाकर स्कूली बच्चे
- फोटो : Amar Ujala
सेंट पीटर्स में घरेलू परीक्षाएं कराई गईं। पीटर्स और फेलिक्स में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावक भी बड़ी संख्या में पहुंचे। अधिकतर ने मास्क लगा रखा था। विद्यार्थियों को मास्क पहनाया था। सतर्कता के तौर पर विद्यालयों में छुट्टी करने की मांग की गई।
4 of 8
मॉस्क लगाकर पहुंचे छात्र
- फोटो : Amar Ujala
अभिभावकों का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में बच्चों को स्कूल भेजना ठीक नहीं है। स्कूल में परीक्षा कराए जाने से बच्चों को भेजना पड़ रहा है। सेंट पीटर्स के प्रधानाचार्य फादर एंड्रू कुरिया का कहना है कि स्कूल को सेनिटाइज कराया गया है। अभिभावकों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सेंट पीटर्स कॉलेज परिसर में संचालित सेंट फेलिक्स स्कूल में समय से पहले छुट्टी कर दी गई। हालांकि शुक्रवार को स्कूल को खोला जाएगा।
5 of 8
छात्रों को किया गया जागरूक
- फोटो : Amar Ujala
सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों को एहतियात के तौर पर मास्क पहनकर विद्यालय पहुंचने के लिए कहा है। विद्यार्थियों ने घर जाकर अभिभावकों को बताया। उधर, होली पब्लिक स्कूल की सभी शाखाओं में स्टाफ को सेनिटाइजर और मास्क बांटे गए। उन्हें जागरूक किया गया कि मास्क पहनकर बाहर निकलें। सेनिटाइजर से हाथ साफ करके ही विद्यालय के अंदर प्रवेश करें।