फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lockdown: कोरोना से जंग के 'कर्मवीरों' को सलाम, लोगों ने पुलिसकर्मियों पर बरसाए फूल

Tue, 07 Apr 2020 02:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 07 Apr 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
Corona Warriors flowers showered on policemen in Agra
पुलिसकर्मियों पर बरसाए फूल - फोटो : अमर उजाला
एक तरफ जहां कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोग घरों में कैद हैं। वहीं दूसरी तरफ कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ और पुलिसकर्मी दिन-रात लगे हुए हैं। कोरोना से जंग के इन कर्मवीरों को लोग सलाम कर रहे हैं। आगरा में सोमवार को गश्त कर रहे पुलिस दल पर पुष्प वर्षा की गई। 
Corona Warriors flowers showered on policemen in Agra
गश्त करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मौका था शहीद नगर से फ्लैग मार्च के निकलने का। सोमवार शाम को भगत सिंह मूर्ति चौराहा से सीओ सदर विकास जायसवाल, एसीएम चतुर्थ सहित थाना सदर, ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक, चौकी प्रभारी सहित अन्य पुलिसकर्मी निकल रहे थे। 
Corona Warriors flowers showered on policemen in Agra
पुलिसकर्मियों पर बरसाए फूल - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मी जैसे ही चौराहे पर आए, यहां पहले से खड़े लोगों ने उन पर फूल बरसाना शुरू कर दिया। यह देखकर नजारा ही बदल गया। लोगों ने तालियां बजाकर पुलिस के प्रयासों की सराहना की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Corona Warriors flowers showered on policemen in Agra
पुलिसकर्मियों पर बरसाए फूल - फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी यह स्वागत देख अभिभूत हो गए। फ्लैग मार्च अमर होटल तिराहा से उखर्रा, शहीद नगर, कच्ची सराय, पक्की सराय, नगला मेवाती, फतेहाबाद रोड और शमसाबाद रोड पर किया। इन रास्तों पर भी लोगों ने फूल बरसाए। 
विज्ञापन
Corona Warriors flowers showered on policemen in Agra
आगरा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि आगरा में पुलिसकर्मी न सिर्फ सड़क पर हर समय ड्यूटी देकर लॉकडाउन का पालन करा रहे हैं, बल्कि घर-घर राशन और भोजन पहुंचाने का भी काम कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed