{"_id":"5ee2273f3913aa694109e9de","slug":"corona-virus-live-update-total-103-positive-case-eight-found-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सौ के पार, दिल्ली से इलाज कराकर लौटे परिवार के तीन सदस्य पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सौ के पार, दिल्ली से इलाज कराकर लौटे परिवार के तीन सदस्य पॉजिटिव
Fri, 12 Jun 2020 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 12 Jun 2020 12:06 AM IST
सार
क्रिश्चियन कंपाउंड के साढ़े सात सौ मीटर क्षेत्र को प्रशासन ने किया सील
विज्ञापन
हॉटस्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम व एसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी में कोरोना संक्रमितों को आंकड़ा सौ के पार पहुंच गया है। गुरुवार को जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के आठ और मरीज मिले। सभी को स्वास्थ्य विभाग ने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 103 हो गई। जिले में 48 लोगों को कोरोना संक्रमण से ठीक किया जा चुका है। 51 लोगों का जिले के अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। चार की मौत हो चुकी है। बुधवार की रात कुल 150 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें आठ पॉजिटिव निकले। बुधवार की रात आई रिपोर्ट के अनुसार मैनपुरी के क्रिश्चियन कंपाउंड में दो, भोगांव जके मायाचंदपुर में चार और दलपतिपुर में एक, थाना एलाऊ के गांव धोबा में एक संक्रमित मिला। क्रिश्चियन कंपाउंड निवासी दोनों संक्रमितों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अन्य छह मरीजों को आइसोलेशन वार्ड भोगांव में भर्ती कराया गया।
मैनपुरी में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से पिता का उपचार कराकर लौटे एक ही परिवार के तीन लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। तीनों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। क्रिश्चियन कंपाउंड के 750 मीटर एरिया को सील कर दिया गया है। क्रिश्चियन कंपाउंड निवासी क्रिश्चियन कॉलेज के सेवानिवृत्त लिपिक को कैंसर है। परिजन दिल्ली से उपचार करा रहे हैं। कुछ दिन पहले ही लिपिक के दो पुत्र उनका दिल्ली से उपचार कराकर घर लौटे। मंगलवार को बड़े बेटे की हालत बिगड़ी तो उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी जांच कराई गई तो वो कोरोना संक्रमित निकला।
किश्चियन कॉलेज के रास्ते को बल्ली लगाकर किया सील
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अन्य परिजनों की भी जांच कराई गई। गुरुवार को कैंसर पीड़ित लिपिक और उसके छोटे बेटे की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई। जानकारी मिलते ही उपजिलाधिकारी रजनीकांत पुलिसबल के साथ क्रिश्चियन कंपाउंड पहुंच गए। यहां दोनों संक्रमितों को पहले एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में जिला अस्पताल से दोनों को सैफई भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंपाउंड के रास्ते को सील करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
क्रिश्चियन कंपाउंड में कोरोना संक्रमित की जानकारी होने के बाद एसडीएम पुलिस बल के साथ संबंधित मकान पर पहुंचे। यहां संक्रमितों ने घर से बाहर आने को मना कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने जब जेसीबी मंगा गेट तोड़ने की चेतावनी दी तो दोनों संक्रमित घर से बाहर निकले और एंबुलेंस में बैठने को तैयार हुए।
विज्ञापन
बाजार में भ्रमण करते जिला अधिकारी और पुलिस अधीक्षक
- फोटो : अमर उजाला
हॉटस्पॉट के प्रमुख चौराहों पर बैरीकेडिंग कर आवाजाही रोकी जाए। मुख्य बाजार में दो पहिया, चार पहिया वाहनों का प्रवेश रोका जाए। हॉटस्पॉट क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को घर से बाहर जाने की छूट नहीं होगी। यह निर्देश डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने गुरुवार को बाजार का निरीक्षण करके ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दिए। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी अजय कुमार पांडेय ने शहर के हॉटस्पॉट, बफर जोन क्षेत्र चर्च कंपाउंड से क्रिश्चियन तिराहा, क्रिश्चियन तिराहा से तांगा स्टैंड, तांगा स्टैंड से संता बसंता चौराहा, संता बंसता चौराहा से करहल रोड होते हुए करहल चौराहे तक पैदल भ्रमण
किया।
किया।