कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित चीन के वुहान शहर से एटा के आशीष यादव और उनकी पत्नी नेहा की सकुशल वतन वापसी हो गई है। वो वहां करीब एक महीने से फंसे थे। भारतीय वायुसेना का विशेष विमान उन्हें लेकर बृहस्पतिवार की सुबह दिल्ली पहुंचा। दंपती को अभी एक-दो दिन दिल्ली में ही चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा। यदि किसी तरह का संक्रमण नहीं निकलता है तो उन्हें घर भेज दिया जाएगा। भारत आते ही दंपती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया।
2 of 5
पत्नी नेहा के साथ आशीष यादव
- फोटो : अमर उजाला
जलेसर के रहने वाले डॉक्टर आशीष यादव चीन के वुहान स्थित एक विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। वो पत्नी नेहा के साथ वहीं रहते थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण बीते एक माह से फ्लैट में कैद होकर रह गए थे। उन्होंने वीडियो जारी कर मदद मांगी थी। उनके माता-पिता भी लगातार केंद्र सरकार से उनकी वापसी की गुहार लगा रहे थे।
3 of 5
आशीष यादव
- फोटो : अमर उजाला
एटा के दंपती की वतन वापसी के लिए जलेसर ग्लोबल फाउंडेशन, राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह, आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखे थे। बुधवार को चीन सरकार की मंजूरी मिलने के बाद भारतीय वायुसेना का विशेष विमान बृहस्पतिवार की सुबह उन्हें लेकर दिल्ली पहुंचा।
4 of 5
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
आशीष और नेहा को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। उनका स्वास्थ्य परीक्षण होगा। अगर किसी तरह का संक्रमण नहीं मिलता है तो उन्हें घर भेज दिया जाएगा। आशीष के सकुशल वतन वापसी की खबर मिलते ही उनके पिता भंवरपाल यादव व मां सरोज देवी के खुशी के आंसू छलक पड़े। हालांकि वो तबीयत खराब होने के कारण दिल्ली नहीं जा सके हैं।
5 of 5
आशीष यादव और उनकी पत्नी नेहा यादव
- फोटो : Amar Ujala
भारत आते ही दंपती ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। साथ ही जलेसर ग्लोबल फाउंडेशन समेत उन सभी लोगों का आभार जताया, जो उनकी वतन वापसी के लिए लगातार प्रयासरत रहे। दंपती ने कहा कि इन लोगों के प्रयासों से उनकी बात मोदी सरकार तक पहुंची और वो चीन से वापस आ सके हैं।