{"_id":"5e7993e68ebc3e72b75402d0","slug":"corona-virus-dm-inspection-in-hospital-two-workers-drinking-alcohol","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बचाव के बीच डीएम को जिला अस्पताल में शराब पीते मिले कर्मचारी, इमरजेंसी में गंदगी देख चढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बचाव के बीच डीएम को जिला अस्पताल में शराब पीते मिले कर्मचारी, इमरजेंसी में गंदगी देख चढ़ा पारा
Tue, 24 Mar 2020 10:42 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
एटा अस्पताल में अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा जिलाधिकारी सुखलाल भारती और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने सोमवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें यहां दो सफाईकर्मी वार्ड में शराब पीते मिले। उन्हें हटाने के आदेश दिए जबकि इमरजेंसी में गंदगी मिलने पर सीएमएस को फटकार लगाई।
डीएम और एसएसपी जिला अस्पताल में निरीक्षण करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी सुखलाल भारती और एसएसपी सुनील कुमार सिंह शहर में लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने शहर में निकले। इसी दौरान वह जिला अस्पताल पहुंच गए।
जिला अस्पताल में निरीक्षण करते हुए डीएम और एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
यहां उन्हें इमरजेंसी में गंदगी मिली तो डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने सीएमएस डॉ. आरके अग्रवाल को कड़ी फटकार लगाई और साफ-सफाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक कमरे में दो आउट सोर्सिंग सफाई कर्मी वीरेंद्र और कमल सिंह शराब पीते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम और एसएसपी अस्पताल में निरीक्षण करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
डीएम ने उन्हें तत्काल हटाए जाने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में भटक रहे एक मरीज ने बुखार की दवा न मिलने की शिकायत की, इस पर डीएम ने उसे दवा दिलाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
एटा कलेक्ट्रेट कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
नहीं बना कंट्रोल रूम: निरीक्षण के दौरान डीएम को जब पता चला कि जिला अस्पताल में कोरोना वायरस को लेकर न तो कंट्रोल रूम ही खोला गया है और न ही उसका नंबर सार्वजनिक किया गया है, डीएम ने सीएमएस डा. आरके अग्रवाल को तत्काल पीएनटी नंबर प्राप्त कर कंट्रोल रूम संचालित कर वहां 24 घंटे कर्मचारी की ड्यूटी लगाए जाने के आदेश दिए।