ताजनगरी में सोमवार को दो घंटे में 1020 लोगों पर कोरोना वायरस के टीके का पूर्वाभ्यास किया गया। एसएन मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस 2018 बैच की मेडिकल छात्रा नैंसी गुप्ता की बाजू पर खाली सिरिंज छुआई, उनका चेहरा खिल गया। बोलीं-वैक्सीन लगवाने का सपना पूरा होने जा रहा है, भले ही आज अभ्यास किया है, लेकिन एहसास वैक्सीन वाला ही है। पूर्वाभ्यास में शामिल लगभग सभी लोगों में यही भाव देखने को मिले।
{"_id":"5ffc6cde8ebc3e340905a83c","slug":"corona-vaccine-dry-run-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'उम्मीद' का टीका: बाजू से सिरिंज छूते ही चेहरे पर आई मुस्कान, दो घंटे में 1020 लोगों पर पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'उम्मीद' का टीका: बाजू से सिरिंज छूते ही चेहरे पर आई मुस्कान, दो घंटे में 1020 लोगों पर पूर्वाभ्यास
Tue, 12 Jan 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
आगरा में हुआ कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
एसएन मेडिकल कॉलेज में हुआ कोविड वैक्सीन का ड्राई रन
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को 68 केंद्रों पर कोरोना के टीके का पूर्वाभ्यास किया गया, इसमें हर बूथ पर 15-15 कर्मचारी शामिल किए गए। कर्मचारियों में उत्साह ऐसा था कि वे आधा घंटे पहले ही बूथों पर पहुंच गए। उनकी आईडी की जांच कर उन्हें टीका कक्ष में भेजा गया। स्टाफ ने बिना सुई के सिरिंज को बाजू पर लगाया और किसी परेशानी के बारे में पूछते हुए निगरानी कक्ष में भेज दिया।
एसएन मेडिकल कॉलेज में हुआ कोविड वैक्सीन का ड्राई रन
- फोटो : अमर उजाला
कड़ी मेहनत का नतीजा है टीका
एमबीबीएस की छात्रा अंजना फौजदार ने कहा कि टीके को लेकर भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। चिकित्सा विज्ञानियों ने कड़ी मेहनत कर वैक्सीन बनाई है।
कम समय में वैक्सीन बनना उपलब्धि
एमबीबीएस छात्र रामन सोमा ने कहा कि कोरोना वायरस से देश-दुनिया में लाखों की जान जा चुकी है, ऐसे में कम समय में वैक्सीन बनाना हमारे देश के लिए उपलब्धि की बात है।
कोरोना वायरस से होगा बचाव
एमबीबीएस के छात्र मोहम्मद औवेस ने कहा कि शोध के लिए बेहद कम समय मिला, लेकिन फिर भी कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार है, इससे बचाव होगा।
वैक्सीन पर है पूरा भरोसा
आशा कार्यकत्री ऊषा देवी ने कहा कि कोरोना वायरस की वैक्सीन पर पूरा भरोसा है। पहले थोड़ा डर लग रहा था, डॉक्टरों ने पूरी जानकारी दी तो वह भी खत्म हो गया।

एसएन मेडिकल कॉलेज में ड्राई रन के दौरान स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
सर्वर में दिक्कत, घंटेभर बाद शुरू हुआ पूर्वाभ्यास
पूर्वाभ्यास में इस बार सर्वर की दिक्कत रही। सुबह 10 बजे सर्वर ठप हो गया। पोर्टल पर कर्मचारियों का सत्यापन नहीं हो पाने पर नोडल प्रभारी ने सीएमओ से बात की तब उन्हें पूरे प्रदेश में सर्वर की दिक्कत की जानकारी मिली। 11 बजे के बाद सर्वर शुरू हुआ।
डीएम, आयुक्त और सीएमओ ने भी बूथ का निरीक्षण कर हाल देखा। दोपहर एक बजे तक सभी केंद्रों में पूर्वाभ्यास संपन्न हो गया था। पहली बार पांच जनवरी को पूर्वाभ्यास किया गया था, जिसमें कर्मचारी देर से पहुंचे थे, आइसबॉक्स भी कई बूथों पर देर से आए थे।

एसएन मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी लेते डॉ. संजय काला
- फोटो : अमर उजाला
एसएन मेडिकल कॉलेज में इंटरनेट की परेशानी समझकर राउटर लगवाया गया। इससे भी फर्क नहीं पड़ा। प्राचार्य ने सीएमओ से बात की तो पता चला कि प्रदेशभर में सर्वर की परेशानी है। इस बार पूर्वाभ्यास में जूनियर डॉक्टरों के स्थान पर मेडिकल छात्र शामिल किए।
'कई खामियां सुधारीं'
एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि पूरी तरह से व्यवस्थाएं दुरुस्त रहीं, पूर्व में हुई खामियों को सुधारा गया। अब सभी स्टाफ टीकाकरण में क्या प्रक्रिया अपनाई जाएगी, इस बारे में पूरी तरह से अवगत हो गए हैं।