फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TajMahal: ताजमहल पर पुलिस- पीएसी ने पर्यटकों पर बरसायीं लाठियां, मच गई अफरा-तफरी

Thu, 11 Aug 2022 07:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Aug 2022 07:38 PM IST
सार

यदि आप इन छुट्टियों में ताजमहल देखने का मन बना रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं। व्यवस्थाएं संभालने में असफल सुरक्षा कर्मी पर्यटकों पर डंडे बरसा रहे हैं।
 

विज्ञापन
control the crowd at the Taj Mahal the police lathi charged on tourists Azadi ka Amrit Mahotsav
ताजमहल पर पर्यटकों को खदेड़ती पुलिस व उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर बृहस्पतिवार को उस समय हंगाम हो गया, जब भीड़ को काबू करने के लिए  पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं।  पुलिस और पीएसी के जवानों ने जैसे ही लाठी चलाना शुरू किया, तो मौके पर भगदड़ मच गई। इस दौरान एक युवक को पुलिस ने बड़ी ही बेरहमी के साथ पीटा। हालांकि इस बारे में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ताजगंज भूपेंद्र बालियान ने कहा कि पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया।


यदि आप इन छुट्टियों में ताजमहल देखने का मन बना रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं। व्यवस्थाएं संभालने में असफल सुरक्षा कर्मी पर्यटकों पर डंडे बरसा रहे हैं। ताजमहल के पश्चिमी द्वार के निकट बृहस्पतिवार को ऐसा ही नजारा था। आजादी के अमृत महोत्सव के चलते शहर के सभी स्मारकों में 5 से 15 अगस्त तक प्रवेश निःशुल्क चल रहा है। इस कारण ताजमहल पर अन्य दिनों की अपेक्षा पर्यटकों की ज्यादा भीड़ उमड़ रही है। भीड़ के बढ़ते दवाब के कारण आज सुबह से ताजमहल पर पीएसी तैनात कर दी गई। पश्चिमी गेट पर जब दोपहर में भीड़ का दवाब बढ़ा तो पीएसी ने पर्यटकों को काबू करने के लिए लाठियां बरसा दीं। 
control the crowd at the Taj Mahal the police lathi charged on tourists Azadi ka Amrit Mahotsav
युवक के पीछे लाठी लेकर दौड़ते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पश्चिमी गेट पर पर्यटकों की एक किमी तक लंबी लाइनें लग गई थी। दोपहर में लंबे इंतजार से आजिज आए पर्यटक बेकाबू हो उठे। पर्यटकों को संभालने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। एक युवक को पुलिसकर्मी ने गिराकर पीटा। पर्यटकों को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस को कई बार लाठियां फटकारनी पड़ीं।
control the crowd at the Taj Mahal the police lathi charged on tourists Azadi ka Amrit Mahotsav
युवक पर लाठी बरसाता पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
सामान्य दिनों में जहां ताजमहल देखने औसतन 20 हजार तक पर्यटक आते हैं। इन दिनों यह आंकड़ा 50-60 हजार तक पहुंच रहा है। आज भी ताजमहल पर सुबह 10 बजे तक दोनों गेटों पर लंबी-लंबी लाइनें लग गई थीं। दोपहर दो बजे तक पूर्वी गेट पर दशहरा घाट तक और पश्चिमी गेट पर नीम तिराहा से आगे तक लाइन पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
control the crowd at the Taj Mahal the police lathi charged on tourists Azadi ka Amrit Mahotsav
युवक को खदेड़ती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पर्यटकों को एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा। पश्चिमी गेट पर बेकाबू पर्यटकों ने जबरन प्रवेश की कोशिश की। इससे बच्चे दब गए। पर्यटकों को नियंत्रण में करने के लिए पुलिसकर्मियों को लाठियां फटकारनी पड़ीं। पुलिसकर्मी ने एक पर्यटक को लाठी मारी तो वह गिर पड़ा। इसके बाद भी पुलिसकर्मी ने उस पर लाठियां बरसाना जारी रखा।
विज्ञापन
control the crowd at the Taj Mahal the police lathi charged on tourists Azadi ka Amrit Mahotsav
ताजमहल पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
तीसरे पहर चार बजे के करीब एक बार फिर पर्यटकों पर पुलिस ने लाठियां फटकारीं।  हालांकि इस बारे में पूछे जाने पर थाना प्रभारी ताजगंज भूपेंद्र बालियान ने कहा कि पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed