फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सताने लगी सर्दी, ताजमहल पर ठिठुरते नजर आए पर्यटक, देखिए तस्वीरें

Mon, 17 Dec 2018 12:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Dec 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
cold wave start in agra
ताजमहल पर ठिठुरते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
सर्दी सितम ढहाने लगी है। ताजनगरी में सर्द हवाओं से कंपकंपी छूटने लगी है। रविवार को न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई मगर सर्दी से राहत नहीं मिली। धूप में भी तेजी नहीं थी। सोमवार को भी ठंडी हवाएं चल रही है। सुबह कोहरा और धुंध छाई रही। 

सताने लगी सर्दी, ताजमहल पर ठिठुरते नजर आए पर्यटक, देखिए तस्वीरें

cold wave start in agra
सुबह छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
वीकेंड पर शीतलहर और गलन के कारण कंपकंपी छुटती रही। हालांकि सोमवार सुबह 11 बजे के बाद धूप निकली, लेकिन बादलों की लुकाछिपी के कारण यह बेजान रही। दिन में भी जैकेट, मफलर और स्वेटर निकल आए हैं। सुबह और शाम को गलन महसूस होने लगी है।

सताने लगी सर्दी, ताजमहल पर ठिठुरते नजर आए पर्यटक, देखिए तस्वीरें

cold wave start in agra
ताजमहल पर ठिठुरते पर्यटक
बाजारों में शाम को ज्यादा चहल पहल नहीं दिखाई दी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, 18 या 20 दिसंबर से घना कोहरा छाने के आसार हैं। अभी सुबह के वक्त कोहरा व धुंध छाई रहेगी। तापमान कमोवेश सप्ताहभर पांच से आठ डिग्री के बीच रहने के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सताने लगी सर्दी, ताजमहल पर ठिठुरते नजर आए पर्यटक, देखिए तस्वीरें

cold wave start in agra
ताजमहल पर ठिठुरते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में सूर्योदय का दृश्य देखने आने वाले विदेशी सैलानियों को सर्दी के तेवर सता रहे हैं। सुबह आने वाले पर्यटक रेड सेंड स्टोन प्लेटफार्म पर ठिठुरते हुए नजर आए। आगरा किला, सिकंदरा, फतेहपुरसीकरी में भी सुबह के वक्त पर्यटक कम आ रहे हैं। 
विज्ञापन

सताने लगी सर्दी, ताजमहल पर ठिठुरते नजर आए पर्यटक, देखिए तस्वीरें

cold wave start in agra
सुबह छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
सर्दी में कोहरे का असर यातायात पर भी पड़ रहा है। जहां ट्रेनें देरी से चल रही हैं। खस्ताहाल रोडवेज बसों में सफर करना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं प्रशासन की ओर से ठंड के बचाव के लिए अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed