संगमरमरी ताजमहल के हुस्न की दुनिया दीवानी है। यही कारण है कि हर कोई इस खूबसूरत इमारत का दीदार करना चाहता है। शनिवार को दीदार-ए-ताज करने दुनियाभर की सुंदरियां आईं।
अगली स्लाइड्स में देखिए तस्वीरें...
2 of 6
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
मिस टीन इंटरनेशनल की 13 प्रतिभागी शनिवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा पहुंचीं। उन्होंने ताजमहल को देखा और सेंट्रल टैंक पर सेल्फी लीं।
3 of 6
Taj Mahal
- फोटो : अमर उजाला
19 दिसंबर को नई दिल्ली में होने वाली मिस टीन इंटरनेशनल प्रतियोगिता की इन प्रतिभागियों के साथ पर्यटकों ने भी फोटो खिंचवाए। ताज देखकर वो जयपुर रवाना हो गईं।
पीएमएनसीएच के दल ने किया ताजमहल का दीदार
4 of 6
ताजमहल
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को पीएमएनसीएच (पार्टनर्शिप फॉर मैटेरनल, न्यूबॉर्न और चाइल्ड हेल्थ) के दल ने भी ताजमहल का दीदार किया। यह मातृत्व, नवजात और बाल विकास के लिए सहभागिता एक अनोखा और प्रभावशाली मंच है।
हाल ही में बढ़ाई गई ताजमहल की टिकट दर, फिर भी कम नहीं हुई पर्यटकों में दीवानगी
हाल ही में ताजमहल की टिकट दर बढ़ाई गई है। अब मुख्य गुंबद में शाहजहां और मुमताज की कब्र देखने के लिए सभी पर्यटकों को 200 रुपए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है। ताजमहल पर भीड़ प्रबंधन के लिए नई टिकट व्यवस्था लागू की गई है।