सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को आगरा में तूफान प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान खेरागढ़ में मृतकों की संख्या पर सीएम योगी बड़ी बात बोल गए। उन्होंने यहां तूफान से मरने वालों की संख्या 48 बताई, जबकि प्रशासनिक रिपोर्ट कुछ और ही कह रही है।
आगरा में सीएम योगी ने तूफान से मरने वालों की संख्या बताई इतनी, प्रशासन की रिपोर्ट कुछ और
2 of 7
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने खेरागढ़ और फतेहाबाद के गांवों में पीड़ितों को अपने हाथों से सहायता राशि के चेक बांटे। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह एक प्राकृतिक आपदा है। सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ी है।
आगरा में सीएम योगी ने तूफान से मरने वालों की संख्या बताई इतनी, प्रशासन की रिपोर्ट कुछ और
3 of 7
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बिजली बिल सहित अन्य राजस्व की वसूली न करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा से ग्रामीण पहले ही परेशान हैं, ऐसे में राजस्व की वसूली न की जाए।
आगरा में सीएम योगी ने तूफान से मरने वालों की संख्या बताई इतनी, प्रशासन की रिपोर्ट कुछ और
4 of 7
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने ने कहा कि जिन गरीबों के कच्चे मकान टूटे हैं, जिला प्रशासन उन्हें पक्के मकान मुहैया कराएगा। जिन ग्रामीणों का सब कुछ तबाह हो गया है, उन्हें राशन-पानी भी मुहैया कराया जाए।
आगरा में सीएम योगी ने तूफान से मरने वालों की संख्या बताई इतनी, प्रशासन की रिपोर्ट कुछ और
5 of 7
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने मृतकों की संख्या चौंकाने वाली बात कही। उन्होंने कहा कि अकेले खेरागढ़ तहसील में 48 लोगों की मौत हुई है, जिनमें 44 की शिनाख्त हो चुकी है। जबकि चार लोग अज्ञात है।