फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath face cut from hoarding of the Har Ghar Tiranga campaign in Firozabad

शरारत या साजिश: फिरोजाबाद में 'हर घर तिरंगा' के होर्डिंग से सीएम योगी की तस्वीरें काटीं, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 13 Aug 2022 10:04 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Aug 2022 10:04 AM IST
सार

फिरोजाबाद में नगर निगम द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के होर्डिंग लगवाए गए हैं, जिनमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर का चेहरा काट दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath face cut from hoarding of the Har Ghar Tiranga campaign in Firozabad
पुलिस अधिकारी से बात करते भाजपा विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत फिरोजाबाद शहर में जगह-जगह हर घर तिरंगा अभियान के होर्डिंग्स और पोस्टर लगाए गए हैं। इन होर्डिंग्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं की तस्वीरें हैं। शनिवार की सुबह जब लोग घूमने निकले तो होर्डिंग को देखकर चौंक गए। 

विज्ञापन


सभी होर्डिंग से मुख्यमंत्री योगी की तस्वीर को काट दिया गया है। किसी ने बड़ी ही सफाई से इस करतूत को अंजाम दिया है। होर्डिंग से मुख्यमंत्री योगी की तस्वीर काटे जाने की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। नगर निगम द्वारा इन होर्डिंग को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

'किसी एक व्यक्ति का काम नहीं'

सुहाग नगर के विजय टॉकीज पर लगे होर्डिंग से मुख्यमंत्री योगी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की तस्वीर भी काटी गई है। शहर के अन्य इलाकों में लगे होर्डिंग से भी मुख्यमंत्री का चेहरा गायब है। होर्डिंग से मुख्यमंत्री योगी की तस्वीर काटे जाने के पीछे किसी की शरारत है या साजिश, इसे लेकर शहर में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों का कहना है कि जिस तरह से होर्डिंग से तस्वीरें काटी गई हैं, यह किसी एक व्यक्ति का काम नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी पंकज गुप्ता ने बताया कि सभी होर्डिंग 20 से 25 फीट की ऊंचाई पर लगी हैं। जिसने भी यह हरकत की है, वह बेहद की शर्मनाक है। पुलिस प्रशासन द्वारा जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। भाजपा नेता विकास पालीवाल ने बताया कि नगर निगम द्वारा पूरे शहर में ये होर्डिंग लगाई गई हैं, जिनमें से मुख्यमंत्री योगी का चेहरा काट दिया गया है। यह किसी की सोची समझी साजिश है। कुछ लोग शहर की फिजा बिगाड़ना चाहते हैं।

दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 

इस मामले में दो लोगों के विरुद्ध थाना उत्तर में एफआईआर दर्ज कराई गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी रवि रंजन ने स्पष्ट कहा कि जिन्होंने भी यह अपराधिक कृत्य किया है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उनके विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed