फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शेख सलीम चिश्ती की मजार पर बवाल के बीच जियारत नहीं कर सके जायरीन, पुलिसबल तैनात

Sun, 21 Apr 2019 09:10 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 21 Apr 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
clash at hazrat shaikh salim chishti fatehpur sikari update news
फतेहपुर सीकरी फाइल फोटो
विश्वदाय स्मारक बुलंद दरवाजा परिसर स्थित सूफी संत हजरत शेख सलीम चिश्ती की मजार पर रविवार को खादिमों के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। नौबत लाठी डंडों तक पहुंच गई। दो लोग घायल हुए। सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए। इन पक्षों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। बवाल के कारण पर्यटकों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को खदेड़ा। तब जाकर मामला शांत हुआ।
clash at hazrat shaikh salim chishti fatehpur sikari update news
परिसर में पुलिसबल - फोटो : अमर उजाला
मजार में बैठने के लिए कई वर्षों से दो भाइयों रईस मियां चिश्ती और खुर्शीद मियां चिश्ती में विवाद चल रहा है। काफी समय से रईस मियां पक्ष मजार शरीफ पर काबिज है। वहीं खुर्शीद मियां पक्ष के लोग भी काबिज होने की जुगत लगाए हुए हैं।
 
clash at hazrat shaikh salim chishti fatehpur sikari update news
खादिमों से बातचीत करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फरवरी में कोर्ट के आदेश के बाद खुर्शीद मियां पक्ष के खादिमों ने मजार शरीफ में बैठने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस तैयार नहीं हुई। इधर, रविवार सुबह करीब 8:45 बजे खुर्शीद मियां पक्ष के खादिम मजार शरीफ पर कब्जा लेने पहुंचे तो दूसरे पक्ष के खादिमों से तकरार हो गई। कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन
विज्ञापन
clash at hazrat shaikh salim chishti fatehpur sikari update news
सीसीटीवी कैमरे टूटे गए - फोटो : अमर उजाला
फरवरी में कोर्ट के आदेश के बाद खुर्शीद मियां पक्ष के खादिमों ने मजार शरीफ में बैठने का प्रयास किया था, लेकिन पुलिस तैयार नहीं हुई। इधर, रविवार सुबह करीब 8:45 बजे खुर्शीद मियां पक्ष के खादिम मजार शरीफ पर कब्जा लेने पहुंचे तो दूसरे पक्ष के खादिमों से तकरार हो गई। कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन
clash at hazrat shaikh salim chishti fatehpur sikari update news
बवाल के दौरान सूना पड़ा मुख्य स्थल - फोटो : अमर उजाला
हजरत शेख सलीम चिश्ती की मजार पर देसी विदेशी पर्यटक आकर चढ़ावा चढ़ाते हैं। इसी रकम के लिए खादिमों में बरसों से झगड़ा चला रहा है। सन् 2006 में रईस मियां चिश्ती ने मजार पर कब्जा ले लिया था। तभी से खुर्शीद मियां पक्ष के लोग मजार शरीफ पर बैठने की जुगत लगा रहे हैं। रविवार की सुबह मजार शरीफ पर खादिमों के बीच हुए बवाल से अफरा तफरी की स्थिति बन गई थी। करीब डेढ़ घंटे तक मजार शरीफ पर कोई भी देसी विदेशी पर्यटक नहीं पहुंच सका। तमाम लोग बगैर मत्था टेके मायूस होकर लौट गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed