फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वृंदावन वैष्णव कुंभ: यमुना में चुनरी मनोरथ देख आनंदित हुए ठाकुर चैन बिहारी के भक्त, नावों के सहारे बनाया घेरा

Mon, 15 Mar 2021 10:12 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 15 Mar 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
Chunari Mahotsav In Vrindavan Kumbh 2021
वृंदावन कुंभ में मनाया गया चुनरी महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
कुंभ क्षेत्र में मां यमुना के लिए ठाकुर चैन बिहारी के भक्तों ने सोमवार को चुनरी मनोरथ का आयोजन किया। यमुना मैया को 108 साड़ी पहनाई गईं। इस मनोरथ के दौरान देवरहा बाबा घाट से आश्रम तक यमुना की आभा देखते ही बन रही थी। वृंदावन कुंभ में घमंडदेवाचार्यपीठ का खालसा लगाया गया है। सोमवार को खालसा के संत रूप किशोर दास महाराज के सानिध्य में महंत वेणुगोपाल द्वारा यमुना में चुनरी मनोरथ का आयोजन किया गया।
Chunari Mahotsav In Vrindavan Kumbh 2021
वृंदावन में चुनरी महोत्सव के दौरान भक्त - फोटो : अमर उजाला
कुंभ शिविर से देवरहा बाबा घाट तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें रथ पर सवार होकर ठाकुर चैनबिहारी यमुना के तट तक पहुंचे। यहां अनेक नावों के माध्यम से चैनबिहारी के भक्तों ने मां यमुना को 108 साड़ी पहनाई। देवरहा बाबा घाट से देवरहा बाबा आश्रम तक नावों के सहारे भक्तों द्वारा किए गए चुनरी मनोरथ के दौरान यमुना की आभा देखते ही बन रही थी। 108 साड़ियों के घेरे की खूबसूरती भी भक्तों को आनंदित कर रही थी। इस मौके पर आचार्य अंबिका व्यास, लाडिलीदास, विकास मिश्रा आदि सहयोगी के रूप में मौजूद रहे। 
Chunari Mahotsav In Vrindavan Kumbh 2021
वृंदावन कुंभ में प्रस्तुति के दौरान कलाकार - फोटो : अमर उजाला
कान्हा पकड़ो ना बीच बाजार नहीं तो मैं मर जाऊंगी 
कुंभ के संस्कृति ग्राम में आयोजित कार्यक्रमों की श्रंखला में नित नई प्रस्तुतियां देखने को मिल रही हैं। प्रदेश भर से आए कलाकार सांस्कृतिक एवं धार्मिक प्रस्तुतियां दे रहे हैं। सोमवार को ब्रज की विख्यात कलाकार डॉ. सीमा मोरवाल के नेतृत्व में ब्रज के कलाकारों ने लोकगीत एवं नृत्य पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। बांके बिहारी के चरणों में अपनी प्रार्थना अर्पित करते हुए सबसे पहले डॉ. सीमा मोरवाल ने साथी कलाकारों के साथ ब्रज वंदना मेरे बांके बिहारी लाल मन रखियो अपने चरनन में प्रस्तुत की। तदोपरांत मंच को होली के रंग में रंग दिया। कन्हैया व गोपियों की होली बड़ा मनोहारी दृश्य कान्हा पकड़ो ना बीच बाजार नहीं तो मैं मर जाऊंगी, गीत की प्रस्तुति दी। इसके अलावा दामोदर शर्मा के रसिया हुए। इसमें उन्होंने होली होली खेलूंगी तो उसे हार ना मानूंगी व श्याम रंग में रंग गई रसिया से सभी को आनंदित कर दिया। डॉ. खेमचंद यदुवंशी के दल ने सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र स्वांग का मंचन किया। स्वामी राम बल्लभ शर्मा के निर्देशन में श्याम सगाई और भगवान कृष्ण व दादा के प्रथम मिलन लीला का मंचन किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chunari Mahotsav In Vrindavan Kumbh 2021
वृंदावन कुंभ बैठक मेला 2021 - फोटो : अमर उजाला
कोरोना की आहट से सतर्क हुए स्वास्थ्य अधिकारी
कोरोना की एक बार फिर बढ़ती आहट ने स्वास्थ्य विभाग को फिर से सतर्क कर दिया है। खासकर वृंदावन कुंभ को लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों की सतर्कता और बढ़ गई है। सोमवार को 300 लोगों के कोविड जांच की गई। इसमें 100 साधु-संत भी शामिल रहे। देशभर में एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे कोरोना के केस की झलक धर्म नगरी मथुरा-वृंदावन में भी दिखाई देने लगी है। यहां भी पिछले कुछ दिनों से नए केस सामने आने लगे हैं। गत दिवस वृंदावन में आठ नए केस आए थे। इस संख्या ने स्वास्थ्य विभाग को चिंता में डाल दिया है।
विज्ञापन
Chunari Mahotsav In Vrindavan Kumbh 2021
वृंदावन कुंभ क्षेत्र में कोरोना की जांच करते स्वास्थ्यकर्मी - फोटो : अमर उजाला
स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता का कारण वृंदावन कुंभ है। यहां देश भर से हजारों साधु-संत और श्रद्धालु यमुना के तट पर डेरा डाले हैं। ऐसे में एक बार फिर सतर्कता का काम शुरू हो गया है। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने कोविड के मद्देनजर कई स्तर पर काम किया। कुंभ क्षेत्र के प्रवेश द्वारों पर जांच का दायरा सतर्कता के साथ बढ़ाया गया। इसके अलावा कुंभ में रह रहे साधु-संतों के शिविरों में पहुंचकर कोविड की जांच की गई। कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. भूदेव सिंह ने बताया कि सोमवार को 300 जांच की गई हैं। इसमें करीब 100 साधु-संत भी शामिल हैं। बाकी आम व्यक्ति श्रद्धालु हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed