फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: राम मंदिर की झांकी के कोरियोग्राफर हैं मथुरा के लाल, जताया देशवासियों का आभार

Wed, 03 Feb 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 03 Feb 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Choreographer Of Ram Mandir Model At Republic Day Said Thanks To India People
गणतंत्र दिवस - फोटो : amar ujala
गणतंत्र दिवस पर राजपथ पर निकाली गई जिस राम मंदिर की झांकी को पूरे देश में सराहा और सम्मान दिया गया। उसके निर्माण में ब्रज के कलाकारों की भूमिका अहम रही। झांकी को पहला स्थान मिला है। इस झांकी के कोरियोग्राफर ने देशवासियों का आभार जताया है। 
Choreographer Of Ram Mandir Model At Republic Day Said Thanks To India People
पुरस्कार समारोह के दौरान राम मंदिर की झांकी के कलाकार - फोटो : अमर उजाला
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के राजपथ पर कई प्रदेशों ने अपनी झांकियां निकाली थी। लेकिन उत्तर प्रदेश की झांकी के कोरियोग्राफर राधाकुंड निवासी संजय शर्मा ने बताया कि पहला स्थान मिलना उनके और कलाकारों के लिए गौरव की बात है। 
Choreographer Of Ram Mandir Model At Republic Day Said Thanks To India People
गणतंत्र दिवस के मौके पर निकली उत्तर प्रदेश की झांकी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कई झाकियां बना चुके
- वर्ष 2020 में भी बनारस घराने की झांकी को राजपथ पर पेश कर चुके हैं। इस झांकी को दूसरा स्थान मिला था। 
- वर्ष 1993 में चरकुला, 2013 में बरसाना की लठामार होली, 2017 में सौभाग्य योजना आयुष मंत्रालय की झांकी।
- वर्ष 2018 के दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ गेम, गुवाहाटी के साउथ एशियन गेम्स, गोवा में हुए लुयुस यूनियन गेम्स में भी भूमिका अदा कर चुके हैं। 
- वर्ष 2017 में उन्हें उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान भी मिला। 2020 में उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी ने पुरस्कृत किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Choreographer Of Ram Mandir Model At Republic Day Said Thanks To India People
उत्तर प्रदेश को दिया गया प्रथम पुरस्कार - फोटो : amar ujala
25 कलाकारों ने किया था काम
संजय ने बताया कि राजपथ पर निकाली गई झांकी में कुल 25 कलाकारों ने अपनी भूमिका का निर्वाहन किया। झांकी को पहला स्थान मिलने पर खेल मंत्रालय व प्रदेश सरकार की तरफ से सम्मान पत्र मिला। उन्होंने बताया कि राम मंदिर की झांकी को स्वयं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही चुना था। यह उनके लिए गौरव का विषय भी है।
विज्ञापन
Choreographer Of Ram Mandir Model At Republic Day Said Thanks To India People
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
संस्कृति विभाग के निदेशक शिशिर ने बताया कि झांकी में अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के साथ अयोध्या की संस्कृति, पंरपरा, कला और विभिन्न देशों से अयोध्या और भगवान राम के संबंधों का चित्रण किया गया। भगवान राम द्वारा निषादराज को गले लगाने और शबरी के झूठे बेर खाने, अहल्या का उद्धार, हनुमानजी द्वारा संजीवनी बूटी लाने, जटायु और राम संवाद, लंका की अशोक वाटिका सहित रामायण से जुड़े अन्य दृष्यों का जीवंत चित्रण किया गया। विविड कंपनी की देखरेख में मथुरा के कलाकारों ने झांकी तैयार की। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि गत वर्ष यूपी की झांकी को द्वितीय स्थान मिला था। योगी सरकार के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों में मिला 47वां पहला पुरस्कार मिला है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed