{"_id":"692125058fee7d44100f9ae3","slug":"chc-superintendent-s-mother-brutally-murdered-by-servant-with-axe-2025-11-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीएचसी अधीक्षक की मां का कत्ल: जान बचाने के लिए किया संघर्ष...रहम नहीं आया, इस वजह से नौकर ने कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएचसी अधीक्षक की मां का कत्ल: जान बचाने के लिए किया संघर्ष...रहम नहीं आया, इस वजह से नौकर ने कर दी हत्या
Sat, 22 Nov 2025 08:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 22 Nov 2025 08:20 AM IST
सार
Agra Murder Case: आगरा में सीएचसी अधीक्षक की मां की बेरहमी से हत्या कर दी गई। नौकर ने सिर में फावड़े से प्रहार कर जान ले ली। आइए विस्तार से जानते हैं नौकर ने महिला को क्यों मार डाला...
विज्ञापन
सीएचसी अधीक्षक की मां का कत्ल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना डाैकी के गांव कुंडाैल में शुक्रवार सुबह जसवंतनगर में सीएचसी अधीक्षक पद पर तैनात डाॅ. वीरेंद्र सिंह की मां राजन देवी (60) की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उनके नाैकर छोटू पर है। राजन देवी पशुओं के बाड़े में उपले थापने गई थीं। परिजन और ग्रामीणों के मुताबिक, तभी नाैकर ने उनके गले से सोने की चेन लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर फावड़े से सिर पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद बाड़े का दरवाजा बंद कर दीवार फांदकर बाहर आ गया। मृतका के बेटे के आने पर घटना की जानकारी हुई। आरोपी के हाथों में खून और गोबर लगा मिलने पर पुलिस ने सख्ती की तो उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
गांव में तैनात पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने बताया कि मां राजन देवी रोजाना बाड़े में उपले थापने जाती थीं। शुक्रवार सुबह 9:45 बजे वह मां को बाड़े में छोड़कर काम से चले गए। 10:30 बजे वापस आए तो छोटू दरवाजे पर खड़ा था। उसके हाथ पर खून और गोबर लगा हुआ था। वह पूरी तरह से कांप रहा था। पूछने पर बताया कि मां को किसी ने मार दिया है। बाड़े का दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर उसे दरवाजे के ऊपर से अंदर भेजा।
विलाप करती महिलाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जब वह अंदर गए तो मां जमीन पर पड़ी थीं। उनके सिर में चोट के निशान थे। उन्हें फावड़े से माना दिया गया था। फावड़ा भी पास में ही पड़ा था। वह तुरंत मां को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने साक्ष्य जुटाए। शक के आधार पर नौकर को पकड़ा तो उसने जुर्म स्वीकार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी फावड़े से की गई हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जान बचाने के लिए किया संघर्ष
परिजनों ने बताया कि घटना के समय मां उपले थाप रही थीं। इसी दौरान नौकर छोटू ने घटना की। मां पर फावड़े से हमला कर दिया। उन्होंने बचने के लिए काफी संघर्ष किया। घटनास्थल पर उनके हाथ की चूड़ी टूटी हुई थीं। खून भी पड़ा था। वह बचकर गेट की तरफ आ रही थीं मगर आरोपी ने कोई माैका नहीं दिया। सिर पर एक के बाद एक कई वार किए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। फावड़े पर खून और सिर के बाल भी लगे हुए मिले हैं। 10 दिन पूर्व उसे घर आने के लिए मना किया था मगर शुक्रवार को वह आ गया था।

मौके पर पड़ी शराब की बोतल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दर्ज की गई प्राथमिकी
नाैकर छोटू पर हत्या का आरोप है। परिजन की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूछताछ में पता चला कि नाैकर नशे के साथ चोरी करने लगा था। परिजन उसे हटाने के लिए कह रहे थे। इससे भी वह नाराज था। चेन लूट के प्रयास के बारे में भी पता किया जाएगा। आरोपी जब पकड़ा गया तब भी नशे की हालत में था। होश में आने पर घटना कबूल कर ली। - अभिषेक अग्रवाल, डीसीपी पूर्वी जोन