फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: खेत जोतने के विवाद में बवाल...दो पक्षों में पथराव, पुलिस को भी नहीं बख्शा; दहशत की तस्वीरें

Tue, 15 Jul 2025 09:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Jul 2025 09:38 AM IST
सार

कोर्ट के आदेश पर खेत जोतने गए एक पक्ष का विरोध करने के बाद बवाल हो गया। मौके पर पुलिस भी बुला ली गई, लेकिन पुलिस टीम के सामने ही पथराव हो गया। अतरिक्त पुलिस बल मंगाया गया, तब मामला शांत हो सका। 


 

विज्ञापन
Chaos in dispute over plowing of field Stone pelting between two parties police also not spared
पथराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र के गांव कसियाई में खेत जोतने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन एक पक्ष पुलिस से भिड़ गया। खींचतान और धक्कामुक्की कर दी। कुछ लोगों ने पथराव किया। बाद में थाने की फोर्स पहुंची। तब चार लोगों को पकड़ लिया गया। मामले में 12 के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।


कसियाई निवासी परशुराम ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने उन्हें खेत पर कब्जा दिलाया था। सोमवार दोपहर को वह खेत की जुताई करने पहुंचे। आरोप है कि तभी दूसरे पक्ष के मोहर सिंह आदि आकर विरोध करने लगे। इस पर विवाद हो गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस पर थाना फतेहाबाद पुलिस पहुंच गई।

ये भी पढ़ें -  UP: युवक को गोली मारकर जिसने किया जान लेने का प्रयास, पुलिस ने मुठभेड़ में कर दिया ऐसा हाल


 
Chaos in dispute over plowing of field Stone pelting between two parties police also not spared
पथराव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले पीआरवी आई मगर, पुलिसकर्मी विवाद को शांत नहीं कर सके। इस पर थाने से दो दरोगा और एक सिपाही पहुंच गए। मगर, पुलिस के रोकने पर भी लोग नहीं माने। एक दरोगा के बल प्रयोग करने पर लोग पुलिस से भिड़ गए। हाथापाई और खींचतान करने लगे।
Chaos in dispute over plowing of field Stone pelting between two parties police also not spared
पत्थर उठाता युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यह देखकर पुलिसकर्मी पीछे हट गए। पुलिस की गाड़ी पर भी हमले का प्रयास किया। बाद में पुलिस पीड़ित पक्ष को थाने ले जाने लगी। यह देखकर कुछ लोग ईंट-पत्थर फेंकने लगे कर दिया। पत्थर लगने से रेखा घायल हो गईं। सूचना पर थाने की फोर्स पहुंची। तब पथराव करने वाले भाग गए।

ये भी पढ़ें -  UP: तीन साल से नहीं हो रहा था बच्चा, पत्नी को तांत्रिक के पास छोड़ गया पति; फिर जो हुआ...सोचकर आ उठेगी घिन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Chaos in dispute over plowing of field Stone pelting between two parties police also not spared
गांव में जुटी भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फैल गई दहशत
गांव में हुआ इस बवाल से दहशत फैल गई। डीसीपी पूर्वी जोन अली अब्बास ने बताया कि गांव कसियाई में खेत जोतने पर हुए मारपीट में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। चार को शांति भंग में जेल भेजा गया है।

 
विज्ञापन
Chaos in dispute over plowing of field Stone pelting between two parties police also not spared
घेर ली पुलिस की गाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इनको  भेजा गया जेल
इसमें सीलेश, जितेंद्र, सन्नी, सुभाष, यशपाल, बीपी सिंह, महावीर, जगदीश, विमला देवी, संतो देवी, मोहर सिंह, रिंकी देवी को आरोपी बनाया गया है। वहीं अज्ञात आरोपी भी हैं। इनमें पुलिस ने इंद्रजीत, अशोक कुमार, शीलेश, बीपी सिंह को जेल भेजा है।

ये भी पढ़ें -  UP: ग्रेटर आगरा के लिए सर्वे हुआ शुरू, किसानों को मिला मुआवजा...आसमान छुएंगे इन गांव की जमीनों के भाव
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed