फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Double Murder: रंजिश नहीं...फिर किसने किया इतनी बेरहमी से दो दोस्तों का कत्ल? नजदीकी पर शक; फोन भी न मिले

Tue, 15 Jul 2025 09:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 15 Jul 2025 09:12 AM IST
सार

आगरा के अछनेरा थाने के एक हिस्ट्रीशीटर और उसके दोस्त की अज्ञात हमलावरों ने हत्या कर शव पुरामना गांव में धनौली नहर के किनारे खेतों में फेंक दिए। परिजनों ने अछनेरा थाने के बाहर करीब एक घंटे तक शव रखकर हंगामा किया। इसके बाद भरतपुर मार्ग पर भी जाम लगाया। पुलिस के आश्वासन के बाद वह शांत हुए। 

विज्ञापन
Agra Double murder Case No animosity then who killed two friends so brutally suspicion on closeness
Agra Double Murder - फोटो : अमर उजाला
आगरा में दोहरे हत्याकांड से गांव अरदाया में दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने रंजिश से इन्कार किया है। हत्या किसने और क्यों की? इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए पुलिस की चार टीमें लगी हैं। आशंका है कि नेत्रपाल और कृष्णपाल को फोन करके बुलाया गया। उन्हें नहर किनारे ले जाकर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई।


पुलिस ने गांव के बाहर रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले हैं। इसमें दोनों साथ जाते नजर आए हैं। इसके बाद गांव से बाहर जाने के रास्ते के फुटेज नहीं मिले। गांव अरदाया निवासी कृष्णपाल सिंह और नेत्रपाल एक साथ घर से निकले थे।

परिजन ने बताया कि नेत्रपाल को घर के पास लगी सबमर्सिबल पंप बंद करना था। मगर, वो पंप बंद करने नहीं पहुंच पाया। दोनों एक साथ चले गए। कृष्णपाल को बड़े भाई अजयपाल ने करीब 9:15 बजे फोन किया। मगर, उसने फोन रिसीव नहीं किया।
Agra Double murder Case No animosity then who killed two friends so brutally suspicion on closeness
नेत्रपाल के घर गमगीन महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे आशंका है कि उनकी घर से निकलने के बाद ही हत्या कर दी गई। नहर किनारे शवों को फेंकने के साथ ही घास से छिपाने की कोशिश की गई थी, जिससे किसी को पता नहीं चल सके। मगर, खेतों पर काम करने गए लोगों को पता चल गया।
Agra Double murder Case No animosity then who killed two friends so brutally suspicion on closeness
आगरा में डबल मर्डर के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को आशंका है कि हत्या के पीछे किसी नजदीकी का हाथ है। दोनों दोस्तों को पहले फोन करके बुलाया गया। हत्या करने के बाद शव फेंक दिए गए। उनके मोबाइल नहीं मिले हैं। पुलिस तलाश में लगी हुई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Double murder Case No animosity then who killed two friends so brutally suspicion on closeness
कृष्णपाल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पांच बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
कृष्णपाल उर्फ केपी की शादी वर्ष 2018 में नीतू के साथ हुई थी। केपी की तीन बेटियां हैं, जिनमें वंशिका(6), सृष्टि (4) और युवी (2) शामिल हैं। केपी के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह बड़े भाई अजयपाल के साथ खेती करता था। इसी से भरण-पोषण कर रहा था। नेत्रपाल की भी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनकी शादी आठ वर्ष पूर्व सुमन के साथ हुई थी। नेत्रपाल का छह साल का बेटा यश और चार साल बेटी सुरभि है। नेत्रपाल की मौत की खबर से पत्नी सुमन बेसुध हो गई है।
विज्ञापन
Agra Double murder Case No animosity then who killed two friends so brutally suspicion on closeness
नेत्रपाल की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कभी नहीं हुई ऐसी घटना
गांव के संजय सिंह ने बताया कि आज तक गांव में ऐसी घटना कभी नहीं हुई है। घटना से ग्रामवासी हैरान हैं। उन्होंने पुलिस से घटना का जल्द से जल्द खुलासा करते हुए हत्यारोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed