आगरा में जैतपुर के गढ़ी रम्पुरा गांव के पास रविवार तड़के चंबल नहर कट गई। इससे करीब 400 बीघा रकबे की आलू और सरसों की फसलें डूब गईं। गांव के घरों तक पानी पहुंच गया। सूचना पर पहुंचे बाह के एसडीएम रतन वर्मा ने नहर मुख्यालय पिनाहट से पानी को बंद कराया। फसलें डूबने से किसानों में रोष भी दिखा। बुधवार को ही चंबल नहर को चालू किया गया था। पर, इटावा बार्डर तक पानी पहुंचने से पहले ही जैतपुर-नंदगवां मार्ग स्थित गढ़ी रम्पुरा गांव के पास रविवार की भोर नहर कट गई। नहर का पानी आस पास के खेतों को लबालब करते हुए गांव तक पहुंच गया। किसानों ने बताया कि करीब 400 बीघे की फसलें डूबी हैं। वहीं पानी भरने से अवनीश यादव का भैंसों का तबेला जलमग्न हो गया। वहां रखा सारा भूसा भी भीग गया।
किसान परेशान: आगरा में चंबल नहर कटी, 400 बीघा की फसलें डूबीं, स्कूल और घरों तक पहुंचा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 22 Nov 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन