फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'मेहनत, लगन और सत्यता का नतीजा... बेटा इस मुकाम पर पहुंचा', ज्ञानेश कुमार के माता-पिता ने कही ये बात

Wed, 19 Feb 2025 09:32 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 19 Feb 2025 09:32 AM IST
सार

Chief Election Commissioner Of India: ज्ञानेश कुमार के मुख्य चुनाव आयुक्त बनने पर परिवार में खुशी है। माता-पिता ने दिल्ली पहुंचकर ज्ञानेश कुमार को आशीर्वाद दिया। मंगलवार को अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में सुबोध कुमार गुप्ता ने कहा कि मेहनत, लगन और सत्यता का नतीजा है कि बेटा इस मुकाम पर पहुंचा है। 

विज्ञापन
CEC Gyanesh Kumar News parents says result of hard work dedication and truthfulness
CEC Gyanesh Kumar - फोटो : अमर उजाला
Gyanesh Kumar CEC: आगरा की विजय नगर कॉलोनी निवासी ज्ञानेश कुमार गुप्ता के मुख्य चुनाव आयुक्त बनने से परिवार में खुशी का माहौल है। पिता डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता और मां सत्यवती गुप्ता गर्व से फूले नहीं समा रहे। बेटे को आशीर्वाद देने के लिए दोनों दिल्ली गए हुए हैं। अमर उजाला से फोन पर बातचीत में उन्होंने कहा कि बेटे ने अब तक जो मेहनत की है, उसी का नतीजा है कि उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इसे वह पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।
CEC Gyanesh Kumar News parents says result of hard work dedication and truthfulness
भारत के 26वें चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
बेटे को नई जिम्मेदारी मिलने पर दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं
मुख्य चुनाव आयुक्त के पिता डॉ. सुबोध कुमार गुप्ता मूलरूप से मिढ़ाकुर के रहने वाले हैं। वह कई साल पहले आगरा में विजय नगर काॅलोनी में आकर बस गए थे। मुख्य चिकित्साधिकारी रहे हैं। श्रीराम सेंटेनियल स्कूल के चेयरमैन हैं। पत्नी सत्यवती गुप्ता स्कूल की चेयरपर्सन हैं। दोनों सोमवार को ही दिल्ली चले गए थे। उन्हें प्रयागराज कुंभ में भी जाना है। बेटे को नई जिम्मेदारी मिलने पर दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं है।


 
CEC Gyanesh Kumar News parents says result of hard work dedication and truthfulness
नए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार गुप्ता - फोटो : ani
मेहनत, लगन और सत्यता का है नतीजा
मंगलवार को अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में सुबोध कुमार गुप्ता ने कहा कि मेहनत, लगन और सत्यता का नतीजा है कि बेटा इस मुकाम पर पहुंचा है। आप हमेशा निर्दोष रहें। अपना कार्य सही से करते रहें। बेटे को बचपन से यही बताते आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
CEC Gyanesh Kumar News parents says result of hard work dedication and truthfulness
26वें चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किए गए ज्ञानेश कुमार - फोटो : पीटीआई
उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार के दादा श्यामलाल गुप्ता डीएवी और हुब्बलाल इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य रहे हैं। उन्हीं के आशीर्वाद, सत्यता, कार्यप्रणाली और मार्गदर्शन से हम लोग आगे बढ़े हैं, उन्हीं से बेटा भी आगे बढ़ता जा रहा है। पिता के नाम से ही श्यामलाल सरस्वती विद्या मंदिर भी यमुना ब्रिज में संचालित कर रखा है।
 
विज्ञापन
CEC Gyanesh Kumar News parents says result of hard work dedication and truthfulness
भारत के 26वें चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार - फोटो : अमर उजाला
स्वस्थ रहें, व्यस्त रहें, आखिर में मस्त रहें की सीख
मां सत्यवती योग सिखाती हैं। कॉलोनी के लोगों को 30 साल से योग करा रही हैं। वह 6 ब्रांच संचालित करती हैं। 100 शिष्या हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहें, व्यस्त रहें, आखिर में मस्त रहें। बेटे को भी यही सीख दे रही हैं। इसी का नतीजा है कि बेटे ने बचपन से ही टाप किया। हाईस्कूल वाराणसी के कॉलेज से और इंटरमीडिएट लखनऊ के कॉलेज से किया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed