{"_id":"59329bbf4f1c1b7508bdd65e","slug":"cbse-tenth-class-result-in-agra-made-student-happy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 10वीं: रिजल्ट देखकर खुशी का सीजीपीए भी हुआ 10","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 10वीं: रिजल्ट देखकर खुशी का सीजीपीए भी हुआ 10
टीम डिजिटल आगरा
Updated Sat, 03 Jun 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई दसवीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी बोर्ड (सीबीएसई) की दसवीं का रिजल्ट घोषित हो गया है। खास बात ये है कि सीबीएसई बोर्ड दसवीं में सब पास हैं। आगरा में रिजल्ट में पास होने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खिले नजर आए।
फिरोजाबाद
- फोटो : अमर उजाला
शहर के गायत्री पब्लिक स्कूल, सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल में रिजल्ट जानने के लिए सुबह से ही विद्यार्थियों की भीड़ लग गई थी। आगरा जिले में 80 स्कूलों के 24 हजार विद्यार्थियों ने सीबीएसई दसवीं की परीक्षा दी थी। परीक्षा में 97 प्रतिशत से अधिक विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
सीबीएसई दसवीं
- फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई बोर्ड दसवीं में इस बार टेन सीजीपीए की भरमार है। परीक्षा में आगरा के राधाबल्लभ पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। यहां 15 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए हासिल किया। इसके अलावा छह बच्चों के 9.8 और 11 विद्यार्थियों के 9.5 सीजीपीए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई दसवीं
- फोटो : अमर उजाला
नौ से अधिक सीजीपीए हासिल करने वाले विद्यार्थियों की खुशी का ठिकाना ना रहा है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों और साथियों के साथ सेल्फी ली। वहीं ग्रेडिंग सिस्टम से तमाम छात्र-छात्राएं खुश तो बहुत से निराश भी दिखे। छात्र-छात्राओं का कहना है कि ग्रेडिंग सिस्टम के कारण ये पता नहीं चल पाता कि किस विषय में कितने अंक है।
विज्ञापन
CBSE
आगरा में 80 स्कूलों के 24 हजार विद्यार्थी सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए। इस बार पिछली बार की तुलना में अधिक विद्यार्थी टेन सीजीपीए से पास हुए हैं। मथुरा में 65 विद्यालयों के 6500 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। फिरोजाबाद में इस बार 4290 बच्चों ने सीबीएसई दसवीं की परीक्षा दी थी।