{"_id":"606c809adff8617039091df1","slug":"all-three-accused-of-gang-sexual-assault-case-arrests-by-agra-police","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला: 20 हजार का इनामी आरोपी मोनू भी गिरफ्तार, बनाया था वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला: 20 हजार का इनामी आरोपी मोनू भी गिरफ्तार, बनाया था वीडियो
Wed, 07 Apr 2021 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 07 Apr 2021 12:08 AM IST
सार
- झरना नाला के जंगल में की थी घटना
- 20 हजार का इनाम था घोषित
विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी मोनू
- फोटो : अमर उजाला
झरना नाला के जंगल में पति के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार तीसरे आरोपी मोनू को पुलिस ने मंगलवार को नोएडा कट से गिरफ्तार कर लिया। उस पर 20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वारदात 29 मार्च को हुई थी। कसबा एत्मादपुर निवासी विवाहिता पति के साथ शाहदरा की ओर बाइक से आ रही थी। रास्ते में बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोका। झरना नाला के जंगल में ले गए। दोनों की पिटाई की और विवाहिता के साथ तीनों ने दुष्कर्म किया। मोबाइल से वीडियो भी बनाया था। मामले में थाना एत्मादपुर में दो नामजद गौरीशंकर, मोनू और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने 31 मार्च को गौरीशंकर को पकड़ा था। उससे पूछताछ में तीसरे आरोपी योगेश पता चला। पुलिस ने दो अप्रैल को योगेश को गिरफ्तार किया था।
छलेसर पुलिस चौकी, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
एसपी देहात पश्चिम सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि मोनू को मंगलवार को नोएडा कट से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 720 रुपये, एक पैंडल और मोबाइल बरामद किया गया है। इसी मोबाइल से वीडियो बनाया गया था। मोबाइल को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
नवविवाहिता के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म में पुलिस ने पकड़ा आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
समर्पण की फिराक में था
पूछताछ में मोनू ने पुलिस को बताया कि वह समर्पण की तैयारी कर चुका था लेकिन पुलिस की घेराबंदी से ऐसा नहीं कर पा रहा था। घटना के बाद मथुरा, दिल्ली और हरियाणा भाग गया था। वहां पर रिश्तेदारों के पास गया, लेकिन ज्यादा देर रुका नहीं। कभी सड़क पर तो कभी होटल में रात बिताई। रुपये भी खत्म हो गए थे। राहगीरों के मोबाइल से ही कॉल कर रहा था। एसपी आरए सत्यजीत गुप्ता का कहना है कि अब जल्द ही केस में चार्जशीट लगाई जाएगी।

आरोपी योगेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
28 अप्रैल को होनी थी शादी
पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला कि मोनू की 28 अप्रैल को शादी थी। परिवार वाले कार्ड बांट रहे थे। घर में भी शादी की तैयारी चल रही थी। तभी यह घटना कर दी। परिवारीजन अब रिश्तेदारों को मना कर रहे हैं।

सामूहिक कांड का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
इस मामले में आरोपी गौरीशंकर निवासी इंदिरा ज्योति नगर, शाहदरा को 31 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। उसने अपने एक साथी का नाम योगेश कुमार निवासी पालीवाल गली, शाहदरा बताया था। आरोपी योगेश कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उसके पास से 1160 रुपये, मारपीट में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद किया गया था।