फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शौर्य की सांसों पर टिकी सबकी नजर, मां-बाप और बहन की मौत का एकमात्र चश्मदीद है मासूम

Sat, 04 Jan 2020 01:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Jan 2020 01:57 PM IST
विज्ञापन
bullion trader's son is critical condition in Apollo Hospital Delhi
मौत से जूझ रहा कारोबारी का बेटा शौर्य - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के बुलियन कारोबारी नीरज अग्रवाल के 10 वर्षीय पुत्र शौर्य की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका इलाज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में चल रहा है। शौर्य ही अपने पिता नीरज अग्रवाल, मां नेहा अग्रवाल और बहन धान्या की मौत का एकमात्र चश्मदीद है। परिजनों के साथ पुलिस प्रशासन भी शौर्य की हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। वहीं हत्या के मामले में आरोपी भी मासूम के होश में आने का इंतजार कर रहे हैं।
bullion trader's son is critical condition in Apollo Hospital Delhi
पत्नी-बेटी के साथ बुलियन कारोबारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
एक जनवरी की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे के वृंदावन कट के निकट कार में बुलियन कारोबारी नीरज अग्रवाल, पत्नी नेहा अग्रवाल और 10 वर्षीय बेटी धान्या के शव मिले थे। बेटा शौर्य घायल था। चारों के सिर में गोली लगी हुई थी। घायल शौर्य को पहले मथुरा में भर्ती कराया गया, जहां से उसे दिल्ली के अपोलो अस्पताल में रेफर कर दिया गया। 
bullion trader's son is critical condition in Apollo Hospital Delhi
इसी कार में बुलियन कारोबारी ने पत्नी बच्चों को गोली मारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस इस मामले को आत्महत्या बताती रही, लेकिन नीरज के साले अमित अग्रवाल ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। मामले में महाविद्या कॉलोनी निवासी मनीष चतुर्वेदी व आशीष चतुर्वेदी, गुरुकृपा एंक्लेव कृष्णा नगर निवासी आशीष अरोड़ा, रतनकुंड निवासी नीरज कुमार नामजद किए गए। इसके बाद से ही हलचल बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
bullion trader's son is critical condition in Apollo Hospital Delhi
शौर्य का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
घायल शौर्य घटना का एकमात्र चश्मदीद है, इसलिए सबकी निगाहें अब उस पर टिकी हैं। परिवार के लोग अपोलो अस्पताल में रहकर लगातार शौर्य की हालत पता कर रहे हैं। दिल्ली रहने के लिए परिवार के लोगों को ड्यूटी लगाई गई है। शुक्रवार को नीरज के साले अमित अग्रवाल ने वहां रहकर शौर्य का हाल जाना। 
विज्ञापन
bullion trader's son is critical condition in Apollo Hospital Delhi
अस्पताल में भर्ती घायल शौर्य - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की रात शौर्य को सांस लेने में हो रही दिक्कत के चलते डॉक्टरों ने परिजनों से गले का ऑपरेशन किए जाने की इजाजत मांगी। नीरज के ताऊ के बेटे कृष्णगोपाल ने बताया कि परिवार के लोग शौर्य का ऑपरेशन कराने के लिए राजी हो गए हैं। भगवान से सभी यही प्रार्थना कर रहे हैं कि शौर्य की जान बच जाए। परिजनों ने उसकी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed