फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा में किसान की हत्या: हमलावरों ने पहले पैरों में मारी कुल्हाड़ी, फिर सिर और कमर पर किए ताबड़तोड़ प्रहार

Tue, 01 Nov 2022 04:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 01 Nov 2022 04:35 PM IST
विज्ञापन
brutal murder of farmer in mathura
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

मथुरा के बलदेव क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े एक किसान की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने बड़ी बेरहमी से इस वारदात को अंजाम दिया। कस्बा के चौथाई मोहल्ला निवासी योगेंद्र पांडेय दोपहर के वक्त साइकिल से खेत पर जा रहे थे, तभी घात लगाए बैठे हमलावरों ने हमला कर दिया। जान बचाकर योगेंद्र भागे तो हमलावरों ने सबसे पहले उनके पैरों पर कुल्हाड़ी से प्रहार किया। किसान जब ट्यूबवेल की कोठरी की छत पर चढ़ने का प्रयास करने लगा तो उसके कमर और सिर पर ताबड़तोड़ कई प्रहार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीड़ित परिवार की ओर से छह नामजद और दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है। 

brutal murder of farmer in mathura
डॉग स्क्वायड - फोटो : अमर उजाला
किसान योगेंद्र की हत्या से हर कोई स्तब्ध है। लोगों का कहना है कि इतनी बेरहमी से कुल्हाड़ी से वार किए गए कि उन्हें भागने का भी वक्त नहीं मिला। पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी, लेकिन सभी सदस्य फरार हो चुके थे। 
brutal murder of farmer in mathura
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बलदेव थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव ने बताया कि मृतक के भाई श्याम पांडेय ने तहरीर देकर कहा है कि पुरानी रंजिश के चलते हत्या की गई है। छह नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
brutal murder of farmer in mathura
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी अभिषेक यादव ने शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। उधर, इस हत्याकांड के बाद परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश है। 
विज्ञापन
brutal murder of farmer in mathura
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
योगेंद्र पांडेय की निर्मम हत्या के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की दो पुत्रियों का विवाह हो गया है, एक पुत्र देवेंद्र कुमार 16 वर्ष का है। योगेंद्र की हत्या के बाद परिजन के आंसू नहीं थम रहे।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed