फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ताजमहल में 'मातृत्व' को छांव, बेबी फीडिंग रूम खुला, देश में ऐसी सुविधा देने वाला पहला स्मारक

Fri, 30 Aug 2019 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 30 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Breastfeeding Room open At Taj Mahal
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में अब मांओं को अपने दुधमुंहे बच्चों को स्तनपान कराने के लिए असहज स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा। ताज परिसर में बच्चों को स्तनपान कराने के लिए विशेष रूम खुल गया है। गुरुवार को बेबी फीडिंग रूम का उद्घाटन केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार प्रहलाद सिंह पटेल ने किया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि जल्द ही आगरा किला और फतेहपुर सीकरी में भी बेबी फीडिंग रूम बनाए जाएंगे। इस दौरान सांसद एसपी सिंह बघेल भी साथ रहे। 
Breastfeeding Room open At Taj Mahal
केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री ने किया बेबी फीडिंग रूम का उद्घाटन
ताजमहल देश का पहला ऐसा स्मारक बन गया, जहां दुधमुंहे बच्चों को स्तनपान के लिए बेबी फीडिंग रूम बनाया गया है। जल्द ही आगरा किला और फतेहपुर सीकरी स्मारक में दुधमुंहे बच्चों को स्तनपान कराने के लिए 'बेबी फीडिंग रूम' की सुविधा उपलब्ध होगी। 
Breastfeeding Room open At Taj Mahal
आगरा किला - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में रॉयल गेट पर पश्चिमी हिस्से में एन्क्लोजर बनाकर बेबी फीडिंग रूम बनाया गया है। आगरा किला में दीवान ए आम से पहले प्रवेश द्वार पर ही दांयी ओर एक सेल खाली है, यहां यह रूम बनाया जाएगा। फतेहपुर सीकरी में पंचमहल और जोधाबाई के महल के बीच जगह की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Breastfeeding Room open At Taj Mahal
ताजमहल
ताजमहल समेत अन्य स्मारकों में महिला पर्यटकों के सामने तब असहज स्थिति बनती है, जब दुधमुंहे बच्चों को स्तनपान कराना होता है तो किसी पेड़ के पीछे या ओट लेनी पड़ती है। इस मामले में पहली बार भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने महिलाओं की निजता का ख्याल रखते हुए बेबी फीडिंग रूम की शुरुआत की है। 
विज्ञापन
Breastfeeding Room open At Taj Mahal
ताजमहल
ताजमहल में बड़ी संख्या में अंतर्राष्ट्रीय महिला पर्यटक भी आती हैं, जिनसे मिले फीडबैक और स्थिति को देखकर आगरा सर्किल के एएसआई अधिकारियों ने यह प्रस्ताव तैयार किया था, जिसे एएसआई आगरा सर्किल ने दिल्ली मुख्यालय को भेजा। इसके बाद गुरुवार से बेबी फीडिंग रूम की सुविधा शुरू हो गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed